उत्तर प्रदेश

युवा चेतना की सराहनीय पहल: बलिया के गांवों में हजारों जरूरतमंद लोगों को वितरित किए गए कंबल, देखें तस्वीरें

युवा चेतना संगठन द्वारा बलिया के विभिन्न गांवों में कंबल वितरित कराए जा रहे हैं. आज मुबारकपुर, फेफना, चितबड़ागांव, नरही, लक्ष्मणपुर, सुरही, भरौली सहित दर्जनभर गांवों में हजारों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए.

इस अवसर पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि संस्था का लक्ष्य बलिया सहित पूरे देश में 1 लाख लोगों के बीच कंबल का वितरण करना है. उन्होंने कहा कि यह पहल ठंड से राहत देने के साथ ही समाज के कमजोर वर्गों की मदद करने के उद्देश्य से की गई है.

कम्बल वितरण के दौरान युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह

सामाजिक जिम्मेदारी की बात करते हुए रोहित कुमार सिंह ने कहा, “सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, लेकिन हर नागरिक को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज की सेवा करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि युवा चेतना गरीब, पिछड़ा और वंचित वर्ग के सम्पूर्ण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है. उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक समृद्धि और विकास का लाभ पहुंचाना है.”

कम्बल वितरण के दौरान युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह

युवा चेतना का सम्पूर्ण विकास हेतु संघर्ष

रोहित ने आगे कहा कि युवा चेतना समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपने कदम बढ़ा रही है और यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और सामूहिक रूप से विकास की दिशा में योगदान दें.

ये भी पढ़िए: साल के पहले दिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़, राम मंदिर के दर्शन को पहुंचे 3 लाख से अधिक लोग

Bharat Express Desk

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 minute ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

15 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

18 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

31 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

50 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago