देश

Rajasthan Election: कांग्रेस ने 56 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी, गौरव वल्लभ को उदयपुर से टिकट, देखें सूची

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस ने अपने 56 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. पार्टी ने इस सूची में ज्यादातर अपने मौजूदा विधायकों को मैदान में उतारा है. वहीं पुराने उम्मीदवारों को टिकट काटे गए हैं. जिसमें गौरव वल्लभ को उदयपुर सीट से टिकट दिया गया है. गौरव वल्लभ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं. इसके अलावा जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को सिवाना सीट से टिकट दिया गया. यह टिकट राहुल गांधी के कोटे का माना जा रहा है.

बता दें कि कांग्रेस ने आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे. हालांकि इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मौजूद नहीं थे. CEC की बैठक के बाद कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए इस सूची को जारी किया है.

यह भी पढ़ें- MP Elections: चुनाव में कांग्रेस का खेल बिगाड़ेगी AIMIM, इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार, असदुद्दीन ओवैसी ने चल दिया ये बड़ा दांव

पार्टी ने तीन सूचियों में 96 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे

कांग्रेस ने इससे पहले तीन लिस्ट जारी की थी. 21 अक्टूबर को पहली लिस्ट में पार्टी ने 33 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इसके बाद पार्टी ने 22 अक्टबूर को ही दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 44 उम्मीदवारों का नाम था. वहीं फिर तीसरी सूची जारी की, जिसमें 19 प्रत्याशियों का नाम था. इस तरह कांग्रेस ने 96 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी.

चौथी लिस्ट के बाद अब तक 152 उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस की चौथी सूची में 56 प्रत्याशियों की सूची के साथ ही अब तक 152 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं. ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही बाकी के उम्मदीवारों का ऐलान कर सकती है. कांग्रेस ने आज CEC की बैठक के इस लिस्ट को जारी किया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

7 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

7 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

7 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

7 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

8 hours ago