यशस्वी जायसवाल (फोटो- पीटीआई)
ICC Rankings: भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में अब तक दो डबल सेंचुरी लगा चुके टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. रांची टेस्ट में 73 और 37 रनों की पारी खेलने के बाद यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगाया है. अब वह 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं. जबकि, रोहित शर्मा 13वें स्थान पर हैं. ऋषभ पंत इस समय 14वें स्थान पर हैं. टॉप टेन बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली 9वें स्थान पर हैं.
रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में नाबाद 122 रनों की पारी खेलने वाले इंग्लैंड टीम के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट को भी आईसीसी रैंकिंग में दो पायदान का फायदा हुआ है. जो रूट अब 5वें स्थान से तीसरे स्थान पर आ गए हैं. जो रूट को ऑलराउंडर वाली श्रेणी में भी फायदा हुआ है. आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर की लिस्ट में जो रूट तीन फायदान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑलराउंडर की सूची में रविंद्र जडेजा पहले स्थान पर काबिज हैं.
रांची टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले ध्रुव जुरेल ने भी आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है. उन्होंने 31 पायदान की छलांग लगाते हुए 69वें स्थान पर पहुंच गए हैं. जुरेल ने रांची टेस्ट मैच की दो पारियों में 90 और 39 रनों का स्कोर किया था. वहीं इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जैक क्रॉली ने टॉप 20 में एंट्री मारी है. इधर, रांची टेस्ट में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला पांच विकेट हॉल लेने वाले शोएब बशीर 38 पायदान की छलांग लगाते हुए 80वें पायदान पर पहुंच गए हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर बोला है. उन्होंने अब तक खेले गए चार मैच की आठ पारियों में 655 रन बना लिए हैं. इस सीरीज में उन्होंने अब तक दो दोहरा शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं.
ये भी पढ़ें- नामीबिया के इस खिलाड़ी ने T20I में ठोका सबसे तेज शतक, रोहित शर्मा और डेविड मिलर जैसे दिग्गज के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…
Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…