खेल

Yashasvi Jaiswal: टेस्ट और टी20 रैंकिंग में भारत के एकमात्र टॉप-10 बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल आईसीसी टी20 रैंकिंग में छठे नंबर पर हैं. उनके प्रदर्शन की निरंतरता ने उनको टेस्ट मैचों में भी टॉप-10 में जगह दिलाई है. वे टेस्ट क्रिकेट में 8वें स्थान पर मौजूद हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में जायसवाल दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. जायसवाल ने शुरुआती दो मैच नहीं खेले थे, वर्ना वह सीरीज के टॉप रन स्कोरर भी बन सकते थे.

जायसवाल सीरीज के तीसरे मैच में टीम के साथ जुड़े , और उन्होंने तीन मैचों की तीन पारियों में 70.50 की औसत के साथ 141 रन बनाए. सीरीज के टॉप स्कोरर शुभमन गिल थे, जिन्होंने 5 मैचों की पांच पारियों में 170 रन बनाए थे. हालांकि गिल की औसत 42.50 रही थी. जायसवाल इस समय इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं, जो टेस्ट और टी0 रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हैं.

टी20 मैचों में ऑस्ट्रेलियाई सनसनी ट्रेविस हेड नंबर एक पर हैं. भारत के मिस्टर 360 डिग्री खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव नंबर दो पर हैं. उसके बाद भारतीय बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ टॉप-10 में शामिल हैं. टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन नंबर एक पर हैं. दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः जो रूट और बाबर आजम हैं.

यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर में 9 मैचों में 68.53 की औसत के साथ 1028 रन बनाए हैं. उन्होंने 20 टी20 मैचों में 37.20 की औसत के साथ 643 रन बनाए हैं. खास बात यह है कि जायसवाल ने अभी तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है. वह दो फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हैं और दोनों में टॉप-10 में हैं.

भारतीय क्रिकेट का अगला दौरा श्रीलंका में है, जहां टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. ये दौरा 27 जुलाई से शुरू होगा और 7 अगस्त तक चलेगा. फिलहाल टीम इंडिया का चयन होना बाकी है. सीरीज में यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन पर एक बार फिर नजरें रहेंगी.

ये भी पढ़ें- Olympics में भारतीय हॉकी टीम का स्वर्णिम इतिहास, इस बार खत्म हो सकता है गोल्ड का इंतजार

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

10 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

13 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

43 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

50 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

54 minutes ago