खेल

T20 वर्ल्ड कप में न चुने जाने पर बाथरूम में खूब रोए थे Yuzvendra Chahal, बताया किस वजह से थे सबसे ज्यादा हैरान

Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने इंटरनेशनल करियर के सबसे बुरे दौर को लेकर खुलासा किया है. 2021 टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup 2021) में चहल के न चुने जाने से उनके फैंस निराश तो थे ही, इस क्रिकेटर के लिए भी यह सबसे बुरा दौर था. एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत के दौरान चहल ने इस बात का खुलासा किया कि वह तब बाथरूम में जाकर रोए थे.

युजवेंद्र चहल ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में न चुने जाने पर बात करते हुए कहा कि तब उन्हें बहुत दुख हुआ था. चहल ने बताया, “मुझे दुबई में आईपीएल खेलना था और धनश्री उस समय मेरे साथ थी. हम लोगों को कोविड के कारण स्‍थगित हुए आईपीएल के मैच खेलने के लिए दुबई जाना था.” चहल ने आगे कहा, “हमें एक सप्ताह के लिए क्वारंटाइन होना था, उस वक्त धनश्री मेरे साथ थीं और इस कारण मैं गुस्से पर काबू रख पाया.” क्वारंटाइन के दौरान अपना वक्त कैसे बिताते थे? इस पर लेग स्पिनर ने कहा कि हम दोनों एक्सरसाइज करते थे, मूवीज देखते थे.

वरुण चक्रवर्ती का हुआ था सिलेक्शन

लेग स्पिनर ने वर्ल्ड कप के लिए न चुने जाने के फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा, “मुझे अजीब लगा था क्‍योंकि विराट कोहली कप्‍तान थे और मैं उनकी कप्‍तानी में खेल चुका हूं. मैं उनकी कप्तानी में आईपीएल भी खेल चुका हूं. हालांकि मैंने कभी किसी से नहीं पूछा कि टीम में मेरा सिलेक्शन क्यों नहीं हुआ.” बता दें कि 2021 वर्ल्ड कप में चहल की जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में चुना गया था, जिस पर काफी बवाल मचा था.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स के लिए Team India का ऐलान, ऋतुराज और हरमनप्रीत के हाथों में कमान, जानिए रिंकू सिंह समेत किसको मिला मौका

आईपीएल 2023 में भी चहल ने धमाल मचाया था. उनकी घूमती गेंदों के सामने कई दिग्गज बल्लेबाज धराशाई हो गए थे. आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मैचों में 20.77 की औसत से 18 विकेट लिए थे. चहल के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो लेग स्पिनर ने 72 वनडे और 75 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व किया और इस दौरान उन्होंने 121 व 91 विकेट झटके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

17 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

30 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

35 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

48 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

57 minutes ago