देश

NDA की बैठक से पहले चिराग पासवान ने अमित शाह से की मुलाकात, क्या 6-1 के फॉर्मूले पर बनेगी बात?

Chirag Paswan: एनडीए की बैठक से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और फिर संकेत दिया कि वह जल्द ही सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. अमित शाह से मुलाकात के बाद के बाद चिराग पासवान ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से गठबंधन के मुद्दों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई. चिराग के इस ट्वीट के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकते हैं.

सीट बंटवारे पर चिराग की क्या है मांग

चिराग के पिता और दिवंगत दलित नेता रामविलास पासवान के नेतृत्व में लोजपा ने 2019 में छह लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था और भाजपा के साथ सीट के बंटवारे के तहत उसे राज्यसभा की एक सीट भी मिली थी. सूत्रों के मुताबिक चिराग चाहते हैं कि उनकी पार्टी में विभाजन के बावजूद भाजपा उसी व्यवस्था पर कायम रहे. लोजपा में विभाजन के बाद बने दूसरे गुट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हैं, जो एनडीए का हिस्सा हैं. लोजपा (रामविलास) के सूत्रों ने कहा कि चिराग ने अपने गठबंधन को औपचारिक रूप देने से पहले बिहार में लोकसभा और विधानसभा सीट के अपने हिस्से के बारे में भाजपा के समक्ष स्पष्टता पर जोर दिया है.

हाजीपुर सीट पर फंसा है पेंच

चिराग पासवान सीट के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं. अमित शाह से आज की उनकी मुलाकात को भी इसी कवायद के रूप में देखा जा रहा है. चिराग हाजीपुर लोकसभा सीट पर दावा ठोंक रहे हैं, जो दशकों से उनके पिता का गढ़ रही है, लेकिन वर्तमान में संसद में पारस इस सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. चिराग के चाचा ने भी इस सीट पर दावा करते हुए कहा है कि वही रामविलास पासवान के राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं.

ये भी पढ़ें: क्या सीमा हैदर का है पाकिस्तानी खुफियां एजेंसी ISI से कनेक्शन ? यूपी ATS ने ग्रेटर नोएडा से कस्टडी में लिया, उठेगा पर्दा !

भाजपा दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश में जुटी हुई है. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री पारस से भी मुलाकात की है. सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जेडीयू के साथ गठबंधन टूट जाने के बाद से भाजपा चिराग पासवान को अपने पाले में वापस लाने के लिए उत्सुक है. चिराग को साथ लाकर बीजेपी बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

1 hour ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

2 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago