गृह मंत्री अमित शाह
Sahara Refund Portal: देशभर के लाखों लोगों के पैसे सहारा इंडिया (Sahara India) में फंसे हैं और मैच्योरिटी पूरा होने के बाद भी उनके पैसे अभी तक वापस नहीं मिले हैं. ऐसे लोगों के लिए राहत की खबर है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मंगलवार को 11 बजे अटल ऊर्जा भवन में सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) लॉन्च करेंगे. इस पोर्टल की मदद से उन तमाम लोगों के पैसे वापस मिल सकेंगे, जिनकी मैच्योरिटी पूरी हो गई है.
सहारा इंडिया बैंक में ग्राहकों के जमा पैसों के मामले में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है सभी निवेशकों को भुगतान CRC के जरिए किया जाएगा. बता दें कि सहारा-सेबी फंड में 24,000 करोड़ रुपये जमा हैं और यह फंड साल 2012 में बना था.
मंगलवार को लॉन्च होने वाले पोर्टल से उन लोगों को पैसे वापस मिलने की उम्मीद जगी है जो सालों से इस इंतजार में हैं कि कब उनके पैसे वापस मिलेंगे. यूपी, बिहार, झारंखड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सहारा इंडिया के सबसे ज्यादा निवेशक हैं. इनमें से कइयों ने अपनी पूंजी सहारा इंडिया में लगा दी लेकिन मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भी अभी तक उनको पैसे वापस मिलने का इंतजार ही है.
सहारा इंडिया में फंसे पैसों को लेकर निवेशकों ने सरकार से दखल देने की गुहार लगाई थी. वहीं अब सहारा रिफंड पोर्टल के लॉन्च होने से इन निवेशकों के पैसे मिलने की उम्मीद जगी है. सहारा रिफंड पोर्टल पर इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध होगी कि निवेशकों के पैसे उनको कैसे मिलेंगे.
बता दें कि 2009 में सहारा की दो कंपनियों सहारा हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन ने अपना IPO लाने की पेशकश की थी. लेकिन इसी बीच सहारा में गड़बड़ी की बात सामने आने लगी. इसके बाद सेबी ने पूरे मामले की जांच की और इसमें अनियमितता पाई गई. सेबी ने सहारा से निवेशकों का पैसा लौटाने को कहा लेकिन किसी न किसी वजह से ऐसा नहीं हो सका और आज तक निवेशक अपने पैसों को वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…