Trending News
अक्सर लोग चूहा पकड़ने के लिए चूहेदानी का इस्तेमाल करते हैं अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं! दरअसल, राजस्थान के बूंदी जिले में एक दुकानदार ने चूहेदानी का इस्तेमाल किया था…फिर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि डर के मारे उसका शरीर ठंडा पड़ गया और वह दुकान छोड़कर ही भाग गया. पड़ोसियों को जब माजरा समझ आया तो दुकानदार के डर की वजह सामने आई. सब लोग फिर एकसाथ चूहेदानी को देखने पहुंचे. उस चूहेदानी को देखा तो सब दंग रह गए. चूहेदानी के अंदर नाग फुफकार मार रहा था..उसमें कोई चूहा नहीं फंसा था.
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है. यहां आप तस्वीर में देख सकते हैं कि कैसे चूहेदानी में नाग फंसा. जानकारी के मुताबिक, यह घटना राजस्थान के बूंदी जिले में तालेड़ा कस्बे की है. तालेड़ा में बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा के सामने दुकान करने वाले दुकानदार ने चूहों से तंग आकर चूहेदानी लगाई थी. वह कुछ दिन पहले चूहेदानी रखकर भूल गया था.
एक दिन सुबह जब उसे चूहेदानी की याद आई तो उसे देखने पहुंचा. दुकान के अंदर उसे डरावनी आवाज सुनाई दी. उसने अंधियारे में चूहेदानी वाली जगह देखी तो उसमें अंदर चूहा की जगह एक काला नाग बैठा हुआ था. बस उसे देखकर दुकानदार की घिग्घी बंध गई. वह इतना डर गया कि उसके हाथ-पैर ठंडे पड़ गए. वह दुकान छोड़कर ही बाहर भाग गया.
कुछ देर बाद दुकान के बाहर भीड़ लग गई. दुकानदार की आपबीती सुन-सुनकर लोग वहां एकत्रित होने लगे. लोग ये देखकर हैरान थे कि चूहेदानी में कोई चूहा नहीं, बल्कि काला नाग फंसा था. बाद में एक स्नेक कैचर की मदद से चूहेदानी को वहां से हटाया गया. स्नेक कैचर उसे नजदीक के जंगलों में ले गया और वहां ले जाकर नाग को आजाद कर दिया.
स्नेक कैचर ने लोगों को बताया कि चूहेदानी में काले रंग की नागिन थी..जो कोबरा प्रजाति की थी. इस घटना के बाद आस-पास के दुकानदारों में भी डर का माहौल देखा गया.
— भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…