Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चूहा पकड़ने के लिए रात को लगाई थी चूहेदानी, सुबह देखा तो फूल गई सांसें, दुकानदार दुकान छोड़कर भागा…

अक्सर लोग चूहा पकड़ने के लिए चूहेदानी का इस्तेमाल करते हैं अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं! दरअसल, राजस्थान के बूंदी जिले में एक दुकानदार ने चूहेदानी का इस्तेमाल किया था…

Trending News

Trending News

अक्सर लोग चूहा पकड़ने के लिए चूहेदानी का इस्तेमाल करते हैं अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं! दरअसल, राजस्थान के बूंदी जिले में एक दुकानदार ने चूहेदानी का इस्तेमाल किया था…फिर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि डर के मारे उसका शरीर ठंडा पड़ गया और वह दुकान छोड़कर ही भाग गया. पड़ोसियों को जब माजरा समझ आया तो दुकानदार के डर की वजह सामने आई. सब लोग फिर एकसाथ चूहेदानी को देखने पहुंचे. उस चूहेदानी को देखा तो ​सब दंग रह गए. चूहेदानी के अंदर नाग फुफकार मार रहा था..उसमें कोई चूहा नहीं फंसा था.

बूंदी जिले के तालेड़ा की घटना

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है. यहां आप तस्वीर में देख सकते हैं कि कैसे चूहेदानी में नाग फंसा. जानकारी के मुता​बिक, यह घटना राजस्थान के बूंदी जिले में तालेड़ा कस्बे की है. तालेड़ा में बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा के सामने दुकान करने वाले दुकानदार ने चूहों से तंग आकर चूहेदानी लगाई थी. वह कुछ दिन पहले चूहेदानी रखकर भूल गया था.

ये भी पढ़ें: इस लड़की पर था 6 शैतानी आत्माओं का साया, 67 बार हुआ झाड़-फूंक, अंत में हुआ कुछ ऐसा जिसे सुन कांप उठेगी आपकी रूह

चूहेदानी को देखकर दुकानदार की घिग्घी बंध गई

एक दिन सुबह जब उसे चूहेदानी की याद आई तो उसे देखने पहुंचा. दुकान के अंदर उसे डरावनी आवाज सुनाई दी. उसने अंधियारे में चूहेदानी वाली जगह देखी तो उसमें अंदर चूहा की जगह एक काला नाग बैठा हुआ था. बस उसे देखकर दुकानदार की घिग्घी बंध गई. वह इतना डर गया कि उसके हाथ-पैर ठंडे पड़ गए. वह दुकान छोड़कर ही बाहर भाग गया.

लोगों की भीड़ लग गई, स्नेक कैचर बुलाना पड़ा

कुछ देर बाद दुकान के बाहर भीड़ लग गई. दुकानदार की आपबीती सुन-सुनकर लोग वहां एकत्रित होने लगे. लोग ये देखकर हैरान थे कि चूहेदानी में कोई चूहा नहीं, बल्कि काला नाग फंसा था. बाद में एक स्नेक कैचर की मदद से चूहेदानी को वहां से हटाया गया. स्नेक कैचर उसे नजदीक के जंगलों में ले गया और वहां ले जाकर नाग को आजाद कर दिया.

स्नेक कैचर ने लोगों को बताया कि चूहेदानी में काले रंग की नागिन थी..जो कोबरा प्रजाति की थी. इस घटना के बाद आस-पास के दुकानदारों में भी डर का माहौल देखा गया.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital