फोटो-सोशल मीडिया
Onion Price in India: प्याज के निर्यात के फैसले के बाद ये माना जा रहा है कि जल्द ही घरेलू बाजार में प्याज के दाम बढ़ जाएंगे लेकिन इसी बीच केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात को हतोत्साहित करने के लिए फिर से भारी-भरकम निर्यात शुल्क लगाने का फैसला कर लिया है. ताकि घरेलू बाजार में प्याज की कीमतों को नियंत्रित रखा जा सके. सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगी पूरी तरह से रोक को भले ही हटा लिया हो लेकिन सरकार के इस स्टेप के बाद माना जा रहा है कि फिलहाल घरेलू बाजार में प्याज महंगी नहीं होगी. हालांकि वर्तमान में प्याज के दाम 30 से 40 रुपए प्रतिकिलो हैं.
इस सम्बंध में सरकार की ओर से शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी का निर्यात शुल्क लगाने का फैसला लिया है. गौरतलब है कि पिछले साल घरेलू बाजार में प्याज की कीमतों में तेज उछाल होने के बाद सरकार ने गत वर्ष अगस्त में ही प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने की निर्णय लिया था, तो दूसरी ओर प्याज की कीमतों में सुधार न होने पर गत वर्ष सबसे पहले एक्सपोर्ट ड्यूटी को 31 दिसंबर 2023 तक के लिए लगाया गया था लेकिन फिर भी घरेलू बाजार में आपूर्ति में बहुत ठीक सुधार नहीं होने पर सरकार ने प्याज के निर्यात को पूरी तरह से बैन कर दिया था. हालांकि इधर अब सरकार ने धीरे-धीरे प्याज के निर्यात पर छूट देनी शुरू कर दी है.
बता दें कि सरकार ने प्याज के साथ ही कुछ अन्य एग्री कमॉडिटीज के मामले में भी व्यापार को लेकर नीतियों में कुछ परिवर्तन किया है. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ये सभी बदलाव आज यानी 4 मई से ही प्रभावी होंगे. बता दें कि प्याज के साथ ही सरकार ने पीली मटर पर आयात शु्ल्क की छूट को 31 अक्टूबर 2024 तक के लिए बढ़ाने का निर्णय किया है तो इसी तरह से देसी चना को 31 दिसंबर 2025 तक के लिए आयात शुल्क से छूट देने का फैसला किया है.
प्याज के निर्यात के लिए केंद्र सरकार ने कुछ पड़ोसी देशों के लिए छूट जारी की है. बीते महीने ही सरकार ने छह देशों को करीब 1 लाख टन प्याज का निर्यात करने का फैसला किया था. इसमें बांग्लादेश, संयुक्त आरब अमीरात, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका शामिल हैं. इन सभी पड़ोसी देशों को मिलाकर 99 हजार 150 टन प्याज का निर्यात किए जाने को सरकार ने मंजूरी दी है.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…
अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने कहा कि 1857 की…
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…