दुनिया

Operation Sindoor: “हम पर जंग थोपी गई…इसका जवाब देंगे,” भारत की एयरस्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान

Operation Sindoor: जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में भारत ने मंगलवार देर रात  ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ लॉन्च किया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए. ये हमले रात करीब 1:30 बजे किए गए और इसमें बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद स्थित आतंक के अड्डे निशाना बने.

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह एक “संतुलित और गैर-उत्तेजक” कार्रवाई थी, जिसमें पाकिस्तान के किसी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया. इसका मकसद केवल आतंकवादी ढांचों को तबाह करना था, न कि पड़ोसी देश के साथ सीधा सैन्य टकराव.

इस ऑपरेशन के बाद से ही पाकिस्तान में भय और अफरा-तफरी का माहौल है. वहीं हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने बयान जारी किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दुश्मन देश की ओर से “कायराना हमले” कर पाकिस्तान पर जंग थोपी गई है. पाकिस्तान के पास इसका जवाब देने का अधिकार है और दिया जा रहा है.

शहबाज़ शरीफ ने लिखा,


विश्वासघाती दुश्मन ने पाकिस्तान के भीतर पांच स्थानों पर कायरतापूर्ण हमला किया है. इस जघन्य हमले को बख्शा नहीं जाएगा. पाकिस्तान को इस अकारण भारतीय हमले का निर्णायक जवाब देने का पूरा अधिकार है – एक दृढ़ जवाब पहले से ही चल रहा है. पूरा देश अपने सेना के पीछे एकजुट है और हमारा मनोबल और संकल्प अडिग है. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पाकिस्तान के बहादुर अधिकारियों और सैनिकों के साथ हैं. पाकिस्तान के लोग और उसकी सेनाएं अपनी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी खतरे का सामना करने और उसे हराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. दुश्मन को उसके दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य को कभी हासिल नहीं करने दिया जाएगा.

بِسْمِ اللهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِيْمِ

The treacherous enemy has launched a cowardly attack on five locations within Pakistan. This heinous act of aggression will not go unpunished.
Pakistan reserves the absolute right to respond decisively to this unprovoked Indian attack — a…

— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) May 6, 2025

आज 10 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेस

‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor)) को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस अभियान के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर निर्णायक कार्रवाई की. पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने इस ऑपरेशन को गुप्त और प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए. गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस अभियान की तैयारियों और निगरानी में सक्रिय रूप से शामिल रहे. ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े पूरे मामले की विस्तृत जानकारी आज 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेस में दी जाएगी.

वहीं गृह मंत्रालय के निर्देश पर आज देश भर के 244 जिलों में जंग जैसे हालात से निपटने के उद्देश्य से मौक ड्रिल का आयोजन कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

42 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

56 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago