देश

प्रोटेम स्पीकर को लेकर इंडिया ब्लॉक का संसद के बाहर जोरदार प्रदर्शन, जानें, कौन बन सकता है Pro-tem Speaker

राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. सोमवार को 18वीं लोकसभा का प्रथम सत्र प्रारंभ होने पर प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने यह जानकारी दी. इसके साथ ही 18वीं लोकसभा के शुरुआती सत्र में ही विपक्ष ने अपना विरोध जताया है. विपक्ष का यह विरोध प्रोटेम स्पीकर को लेकर है. लोकसभा के लिए भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं. कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने इस पर अपनी आपत्ति दर्ज की है.

प्रोटेम स्पीकर पद को लेकर हंगामा

इंडिया ब्लॉक का कहना है कि यह संसदीय परंपरा के खिलाफ लिया गया निर्णय है. कांग्रेस का कहना है कोडिकुन्निल सुरेश को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना चाहिए था, उनकी वरिष्ठता नजरअंदाज की गई है.

क्या है प्रोटेम स्पीकर बनने का नियम

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है. इसपर कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने भी आपत्ति दर्ज की. उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा यह लोकसभा की परंपरा का उल्लंघन है. लोकसभा में यह परंपरा रही है कि जो सांसद सबसे अधिक बार निर्वाचित होता है, वही प्रोटेम स्पीकर बनता है.

के. सुरेश ने कहा कि भर्तृहरि महताब 7वीं बार सांसद चुनकर आए हैं, जबकि वह 8वीं बार सांसद चुने गए हैं. कांग्रेस ने भी इस पर अपनी आपत्ति दर्ज की है और इसे संसदीय परंपरा के खिलाफ लिया गया निर्णय कहा.

यह भी पढ़ें- “50 साल पहले लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा था”, संसद सत्र से पहले पीएम मोदी बोले- तीसरे कार्यकाल में करेंगे तीन गुणा ज्यादा काम

इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल कह चुके हैं कि यह संसदीय मानदंडों को नष्ट करने का एक और प्रयास है, जिसमें भर्तृहरि महताब (सात बार के सांसद) को कोडिकुन्निल सुरेश की जगह प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है.

अध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे प्रोटेम स्पीकर

उन्होंने कहा कि कोडिकुन्निल सुरेश अपने आठवें कार्यकाल में प्रवेश करेंगे. यह एक निर्विवाद मानदंड है कि अध्यक्ष के विधिवत चुनाव से पहले सबसे वरिष्ठ सांसद सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करता है. के. सुरेश समेत लोकसभा के कई अन्य सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर की मदद के लिए नियुक्त किया गया है. यह सभी सदस्य लोकसभा सांसदों को शपथ दिलाने में सहयोग करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

All-Time High से आधी हुई चांदी! त्योहारी सीजन में खरीदने का सबसे बड़ा मौका, जानें अपने शहर का भाव

Sona Chandi Aaj Ka Bhav: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की…

15 minutes ago

‘डूबेगा PAK, तो पुर्तगाल में काटेंगे ऐश…!’ कंगाल पाकिस्तान में बड़ा खेल, क्यों भाग रहे सरकारी अफसर?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कथित खुलासे के मुताबिक, 2,500 से अधिक संघीय…

19 minutes ago

तुलसी सिर्फ आस्था नहीं, जीवन का आचरण हैं; जानिए क्या कहती है विष्णुकांत शास्त्री की नई पुस्तक

‘तुलसी के हिय हेरि’ विष्णुकांत शास्त्री की एक विचारपूर्ण पुस्तक है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास के…

38 minutes ago

10 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल…! CTI ने राहुल गांधी को रैली टालने के लिए क्यों लिखा पत्र?

दिल्ली के व्यापारियों की संस्था CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को…

44 minutes ago

पीएम मोदी 25 अक्टूबर को यूपी और ओडिशा के दौरे पर, वाराणसी में गारमेंट प्लांट और भुवनेश्वर में RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी…

1 hour ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: अब नए जज लोकेश राय करेंगे सुनवाई, आशीष मिश्रा केस में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बड़ा बदलाव

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश राय करेंगे।…

1 hour ago