देश

यूपी के कासगंज में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गिरी तालाब में, 15 लोगों की मौत, मरने वालों में बच्चे भी शामिल

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है. वहींं मरने वालों में 7 बच्चे भी शामिल हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है. अब तक जो जानकारी सामने निकल कर आ रही है उसके अनुसार, आज शनिवार की सुबह कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर लोग गंगा स्ना के लिए जा रहे थे. लगभग 10 बजे अचानक से अनिंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई.

तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से करीब 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं तालाब से अस्पताल तक लाशों का ढेर लग गया. पास स्थित पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर तालाब से निकाले गए लोगों को भेजा गया है. वहीं मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालु एटा जिले के कहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.

ट्रॉली का नियंत्रण बिगड़ने से हुआ हादसा

मामले में SP अपर्णा रजत कौशिक ने बताया, “थाना क्षेत्र पटियाली में ट्रॉली से कुछ श्रद्धालु जा रहे थे और उनकी ट्रॉली का नियंत्रण बिगड़ने से ट्रॉली तालाब में गिर गई. पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं और ग्रामीणों की सहायता से लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना में करीब 14 से 15 लोगों की मृत्यु की सूचना है. घायलों का इलाज जारी है. टीम अभी सर्च ऑपरेशन चला रही है.”

अखिलेश यादव ने जताया खेद

हादसे पर सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने खेद जताया है. उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया कि, अत्यंत दुःखद ! कासगंज में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में पलटने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने खबर, बेहद दुखद है. राहत बचाव का कार्य तेज कर लोगों का जीवन बचाए. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना. मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दे सरकार.

इसे भी पढ़ें: Video: ‘ऐसा तो नहीं होगा कि मोदीजी ने घर में झगड़ा करवा दिया…’ वाराणसी में महिला पशुपालकों से मिले पीएम मोदी

Rohit Rai

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago