यूटिलिटी

Adar Poonawalla ने लंदन में खरीदा 1446 करोड़ का आलीशान घर, बनाई थी कोरोनावायरस की सबसे कारगर वैक्सीन

Adar Poonawalla: कोरोनावायरस के खात्मे के लिए जो वैक्सीन बनीं थीं, उनमें से एक कोवीशील्ड भी हैं. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा इजात की गई इस वैक्सीन का प्रोडक्शन भारत की सीरम इंस्टिट्यूट ने किया था. इसके प्रमुख आदार पूनावाला खूब चर्चा में रहे थे. वैक्सीन विरोधी अभियानों के बीच वे अपनी वैक्सीन के फायदे गिनाते नहीं थक रहे थे. भारत समेत दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी ने उनकी ही बनाई वैक्सीन लेकर कोरोना को मात दी थी. अब आदार पूनावाला फिर चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने साल 2023 में सबसे महंगा घर खरीदा है.

दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला लंदन में नया घर खरीद रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूनावाला ने इस घर को खरीदने के लिए 13.8 करोड़ पौंड (करीब 1,446 करोड़ रुपए) में डील की है, जो लंदन में घरों के मामले में इस साल की सबसे बड़ी डील है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 25,000 वर्ग फीट का ये घर लंदन के मेफेयर में प्रॉपर्टी हाइड पार्क के पास स्थित है. ये घर करीब 100 साल पुराना है और इसका नाम एबरकॉनवे हाउस है. यह एक कंपनी गेस्ट हाउस है जो इवेंट डोनर टेक पार्टनर्स को होस्ट करने के काम आ सकता है.

यह भी पढ़ें-‘भारत के लिए जवाहर लाल नेहरू ने अपनी जिंदगी दे दी, सालों जेल में रहे…हम लोगों को उनका हक दिलाएंगे’, कांग्रेस नेता राहुल गांधी

अदार पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस पूनावाला के बेटे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनके परिवार की कुल संपत्ति 2021 में लगभग 16.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1.38 लाख करोड़ रुपए) होने का अनुमान लगाया गया था. कोरोना के समय वैक्सीन के लिए अदार पूनावाला को धमकी भरे कॉल आए थे.

यह भी पढ़ें-Dheeraj Sahu Raid: धीरज साहू के घर के नीचे तो नहीं दबा है पैसा, जिओ सर्विलांस सिस्टम से जांच कर रहे अधिकारी

2021 में पूनावाला ने लंदन में टाइम्स UK को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया कि भारत के शक्तिशाली नेता और बिजनेसमैन उन्हें फोन पर धमका रहे हैं. इनमें कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल हैं, सभी कोवीशील्ड की सप्लाई तुरंत करने की मांग कर रहे हैं. पूनावाला को Y कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली थी. केंद्र सरकार के अधिकारियों ने बताया था कि पूनावाला पर खतरे की आशंका को देखते हुए उन्हें सिक्योरिटी दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

9 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago