Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘भारत के लिए जवाहर लाल नेहरू ने अपनी जिंदगी दे दी, सालों जेल में रहे…हम लोगों को उनका हक दिलाएंगे’, कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Rahul Gandhi Vs Amit shah: पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को निशाने पर लिए जाने से कांग्रेस गृह मंत्री अमित शाह पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमित शाह पर पलटवार किया है. जानें क्या बोले?

rahul gandhi congress

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Rahul Gandhi Vs Amit shah: जम्मू-कश्मीर के मामलों पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को निशाने पर लिए जाने से कांग्रेस तमतमा गई है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नेहरू का जिक्र करते हुए भाजपा और अमित शाह पर पलटवार किया है. राहुल ने कहा कि अमित शाह को शायद इतिहास मालूम नहीं है, वो नेहरूजी का नाम लेकर लोगों को ​लेकर भ्रमित कर रहे हैं.

राहुल गांधी मंगलवार को बोले, “भाइयों…बहनों…पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत के लिए अपनी जिंदगी दे दी थी, सालों तक जेल में रहे थे. और ये (अमित शाह) अब उनका नाम लेते हैं. शायद गृह मंत्री को इतिहास नहीं मालूम… ये बात केवल भ्रमित करने के लिए की गई है.” राहुल ने कहा कि देश में अब मूल मुद्दे जातीय जनगणना, भागीदारी और देश का धन किसके हाथों में जा रहा है, ये हैं.

rahul gandhi news

राहुल गांधी ने कहा— “इन तीन मुद्दों पर ये लोग (भाजपा सरकार) चर्चा नहीं करना चाहते हैं, इससे डरते हैं, भागते हैं. हम इस मुद्दे को आगे लेकर जाएंगे और गरीब लोगों को उनका हक हम दिलाएंगे.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital