पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
By Shubhra Rai
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
Rahul Gandhi Vs Amit shah: जम्मू-कश्मीर के मामलों पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को निशाने पर लिए जाने से कांग्रेस तमतमा गई है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नेहरू का जिक्र करते हुए भाजपा और अमित शाह पर पलटवार किया है. राहुल ने कहा कि अमित शाह को शायद इतिहास मालूम नहीं है, वो नेहरूजी का नाम लेकर लोगों को लेकर भ्रमित कर रहे हैं.
राहुल गांधी मंगलवार को बोले, “भाइयों…बहनों…पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत के लिए अपनी जिंदगी दे दी थी, सालों तक जेल में रहे थे. और ये (अमित शाह) अब उनका नाम लेते हैं. शायद गृह मंत्री को इतिहास नहीं मालूम… ये बात केवल भ्रमित करने के लिए की गई है.” राहुल ने कहा कि देश में अब मूल मुद्दे जातीय जनगणना, भागीदारी और देश का धन किसके हाथों में जा रहा है, ये हैं.
राहुल गांधी ने कहा— “इन तीन मुद्दों पर ये लोग (भाजपा सरकार) चर्चा नहीं करना चाहते हैं, इससे डरते हैं, भागते हैं. हम इस मुद्दे को आगे लेकर जाएंगे और गरीब लोगों को उनका हक हम दिलाएंगे.”
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…