यूटिलिटी

Paytm के बाद इन बैंकों पर RBI की सख्ती, ग्राहकों के फंसे पैसे, लगा यह बैन

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India- RBI) देश के सभी बैंकों के कामकाजों पर तगड़ी नजर रख रहा है. जब भी कोई बैंक आरबीआई के नियमों को अनदेखा कर अपनी मनमानी करता है तो यह केंद्रीय बैंक उस पर जुर्माना लगाता है.

इस कड़ी में आरबीआई कई कोऑपरेटिव (सहकारी) बैंकों से पैसा निकालने समेत कई प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिस कारण इन बैंकों से जुड़े हुए कस्‍टमर्स अगले 6 महीने तक पैसे नहीं निकाल पाएंगे. साथ ही बैंकों को लोन या अन्‍य रकम देने से भी मना कर दिया गया है. RBI के इस कदम से सहकारी बैंक के हजारों जमाकर्ताओं में घबराहट है, क्‍योंकि वे अपनी जमापूंजी बैंक से नहीं निकाल पा रहे हैं.

इन बैंकों पर RBI बड़ी कार्रवाई

RBI ने हफ्ते की शुरुआत में इस बात की जानकारी दी कि उसने 5 कोऑपरेटिव बैंकों पर मोनेटरी पेनाल्टी लगाई है. ये बैंक द उत्तराखंड ग्रामीण बैंक (The Uttarakhand Gramin Bank), नगर सहकारी बैंक (Nagar Sahkari Bank), द राज लक्ष्मी महिला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक (The Raj Laxmi Mahila Urban Co-operative Bank), द रोहतक सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (The Rohtak Central Co-operative Bank) और द परवाणू अर्बन कोऑपरेटिव बैंक (The Parwanoo Urban Co-operative Bank) हैं.

किस बैंक पर कितना जुर्माना लगा

RBI ने द उत्तराखंड ग्रामीण बैंक और द राज लक्ष्मी महिला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर 5-5 लाख रुपये, नगर सहकारी बैंक पर 4 लाख रुपये, द रोहतक सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक पर 2 लाख रुपये और परवाणू अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

रिजर्व बैंक ने क्यों लगाई पेनाल्टी?

बैंक की तरफ से जारी की गई रिलीज में बताया गया है कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक पर एलिजिबल अनक्लेम्ड अमाउंट को डिपॉडिट एजुकेशन और अवेयरनेस फंड में देरी से टांसफर किया था, जिस कारण बैंक पर जुर्माना लगाया गया है. RBI ने कहा कि नगर सहकारी बैंक पर पेनाल्टी लगाई गई है. IRAC नॉर्म्स के मुताबिक, कुछ लोन अकाउंट को नॉन-परफॉर्मिंग के रूप में क्लासिफाई नहीं करने के चार्ज को बरकरार रखा गया था.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

11 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

20 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

21 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago