टीम इंडिया (फोटो- बीसीसीआई)
BCCI Annual Contract List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार (28 फरवरी) को 2023-24 सीजन (1 अक्टूबर, 2023 से 30 सितंबर, 2024) के लिए भारतीय टीम (सीनियर मेंस) के लिए सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सालाना कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली. बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को लेकर कहा कि ईशान और अय्यर को वार्षिक अनुबंध देने को लेकर विचार नहीं किया गया है.
ग्रेग ए+- विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा.
ग्रेड ए- मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, आर अश्विन.
ग्रेड बी- सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल.
ग्रेड सी- ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, केएस भरत, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, आवेश खान.
तेज गेंदबाज आकाश दीप, उमरान मलिक, यश दयाल, विजयकुमार विशाक और विद्वत कावेरप्पा को तेज गेंदबाजी कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है.
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को इससे पहले वाले कॉन्ट्रैक्ट में सी और बी ग्रेड में रखा गया था. उस समय ईशान को एक करोड़ और श्रेयस को तीन करोड़ रुपये मिल रहे थे. लेकिन अब उन्हें इतने करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को ग्रेड ए से नुकसान हुआ है. इन दोनों खिलाड़ी को ग्रुप बी में रखा गया है.
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा को बी कैटेगरी से बाहर किया गया है. वहीं सी कैटेगरी से तेज गेंदबाज उमेश यादव, शिखर धवन, दीपक हुड्डा, और युजवेंद्र चहल को बाहर किया गया है. ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई और जितेश शर्मा, मुकेश कुमार, रजत पाटीदार, आवेश खान और प्रसिद्ध कृष्णा को सी कैटेगरी में जगह मिली है.
विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और सरफराज खान के पास अभी भी सी ग्रेड में शामिल होने का सुनहरा मौका है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि जो भी प्लेयर 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर, 2024 सीजन के दौरान 3 टेस्ट या आठ वनडे या फिर दस टी20 इंटरनेशनल मैच खेलता है, उसे सी ग्रेड में शामिल किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच से पहले भारत के लिए अच्छी खबर, टीम इंडिया में लौटा धाकड़ खिलाड़ी
CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…
Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…