यूटिलिटी

Airtel ग्राहकों को लगा झटका! बंद हुआ ये सबसे सस्ता पैक, जानिए अब कितने का कराना होगा रिचार्ज

एयरटेल अक्सर अपने ग्रहाकों के लिए  कई तरह के सस्ते और बेहतर प्लान लेकर आती है. लेकिन कुछ समय से एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान में इजाफे का ऐलान किया था. हालांकि अब फाइनली एयरटेल ने अपने प्लान की कीमत में इजाफा तक दिया है. एयरटेल ने अपने बेसिक प्लान में 57 फीसद तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है, जिसके बाद अब Airtel का सबसे सस्ता प्लान 99 रुपये की जगह 155 रुपये का कर दिया गया है. वहीं एयरटेल के रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी का असर फिलहाल हरियाणा और ओडिशा रीजन पर पड़ने वाला है. इसका मतलब अगर आप हरियाणा और ओडिशा के एयरटेल यूजर्स हैं, तो आपको रिचार्ज के लिए 99 रुपये की जगह 155 रुपये देने पड़ेंगे. साथ ही ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि हरियाणा और ओड़िशा के बाद ही जल्द देशभर में एयरटेल के रिचार्ज प्लान हमंगे किए जा सकते है.

एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज हुआ 155 रुपये

Airtel के 99 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 200MB डेटा और कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ मिलता है. वहीं अब इसकी जगह पर 155 रुपये वाला प्लान दिया जा रहा है.  इस प्लान के तहत आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1 जीबी डेटा और 300SMS की सुविधा दी जाएगी. ऐसे में ओडिशा और हरियाणा के एयरटेल यूजर्स के लिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 155 रुपये हो चुका है.

ये भी पढ़े– Reliance Jio vs Airtel: 168 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल… जानिए इस प्लान के लिए देंगे होंगे कितने रूपए

बता दें कि इससे पहले साल 2021 के दिसंबर माहिने के दौरान भी एयरटेल की तरफ से कुछ चुनिंदा सर्किल के प्लान में बढ़ोतरी की गई थी और फिर बाद में Airtel के बाकी सभी प्लान की कीमतों में 20 से 25 फीसद तक का इजाफा किया गया था.  ऐसे में इस साल एयरटेल के प्लान में बढ़ोतरी होने के बाद पिछले साल की तरफ से Jio और Vi के भी रिचार्ज प्लान महंगे होने की संभावना जताई जा रही है.  वहीं  पिछले साल दिसंबर 2021 में एयरटेल ने ट्रायल बेसिस पर 79 रुपये वाले प्लान की कीमत को बढ़ाकर 99 रुपये की गई थी, जिसे अब बढ़कर 155 रुपये कर दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…

28 seconds ago

1.4 का वह जादुई आंकड़ा, जिसने हिला दी थी खगोल विज्ञान की दुनिया; पढ़िए भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर की प्रेरणादायक दास्तान

19 अक्टूबर 1910 को लाहौर (तब ब्रिटिश भारत, अब पाकिस्तान) में जन्मे सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर आधुनिक…

17 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष; नेहा बोरा ने पुलिस पर लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस के बॉन्ड नोटिस के खिलाफ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट का…

34 minutes ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों शूटर, कोटा में धरे गए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य…

49 minutes ago

लालकृष्ण आडवाणी पर अस्पताल से आया अपडेट, IP अपोलो ने क्या कहा?

Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ…

1 hour ago

13 कट्ठा जमीन के खातिर बरसाई थी गोलियां! कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा गया रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या का आरोपी

Ara Customs Officer Murder: भोजपुर जिले के आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार…

1 hour ago