यूटिलिटी

iPad Pro के विवादित विज्ञापन को लेकर Apple ने मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

Apple Ad Controversy: आईफोन की निर्माता कंपनी Apple को अपने नए iPad Pro के विज्ञापन पर इतनी आलोचना झेलनी पड़ी कि उसे माफी मांगनी पड़ गई. कंपनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने iPad Pro को लॉन्च किया था. कंपनी ने बेहतर प्रमोशन के लिए एक ‘क्रश’ विज्ञापन जारी किया, जिसमें कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और क्रिएटिव चीजों को एक बड़ी सी मशीन के नीचे कुचलते हुए दिखाया गया था.

हालांकि यह प्रचार अभियान कंपनी के लिए उल्टा पड़ गया. विज्ञापन सामने आने के बाद लोगों ने एप्पल को लताड़ना शुरू कर दिया. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भी कई दिग्गजों ने भी एप्पल की कड़ी आलोचना की. जिसके बाद एप्पल ने आईपैड क्रश विज्ञापन से जुड़े विवाद के संबंध में अपनी चुप्पी तोड़ी है.

सोशल मीडिया पर हुआ विरोध

सोशल मीडिया पर कई मशहूर ​हस्तियों ने इस विज्ञापन की आलोचना की. इसमें भारतीय अभिनेता ऋतिक रोशन भी शामिल हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस विज्ञापन को ‘दुखद और अज्ञानतापूर्ण’ बताया. ब्रिटिश अभिनेता Hugh Grant भी विज्ञापन से नाराज लगे. उन्होंने लिखा, ‘मानवीय अनुभव का विनाश। सिलिकॉन वैली के सौजन्य से.’ आलोचनाओं के बाद Apple ने टेलीविजन पर विज्ञापन प्रसारित करने की योजना कथित तौर पर रद्द कर दी गई है.

ऐड एज को दिए एक बयान में एप्पल के मार्केटिंग कम्युनिकेशन के वीपी टोर माइरेन ने कहा कि हमारा लक्ष्य हमेशा उन असंख्य तरीकों का जश्न मनाना है जिनसे यूजर खुद को अभिव्यक्त करते हैं. iPad के जरिये अपने विचारों को जीवन में लाते हैं. हम इस वीडियो के साथ चूक गए और हमें इसका खेद है.’

विज्ञापन में क्या था

‘क्रश’ टाइटल के विज्ञापन को एप्पल के यूट्यूब चैनल पर 10 लाख से अधिक बार देखा गया है. बीते 7 मई को एप्पल के Let Loose इवेंट के दौरान प्रसारित और सीईओ टिम कुक द्वारा लॉन्च किए गए विज्ञापन में संगीत वाद्ययंत्रों (कैमरा, गिटार, पियानो आदि) और रचनात्मकता के अन्य प्रतीकों को एक विशाल हाइड्रोलिक क्रशर द्वारा कुचलते हुए दिखाया गया था. अंत में क्रशर से नया आईपैड निकलता हुआ नजर आता है.

ये भी पढ़ें:Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए Air Force में नौकरी, सैलरी है बेहतरीन; तुरंत करें आवेदन

यूजर्स ने विज्ञापन को बताया विनाशकारी

विज्ञापन को एप्पल के सीईओ टीम कुक ने एक्स पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘नए iPad Pro से मिलिए. अब तक का सबसे पतला प्रोडक्ट, अब तक का सबसे एडवांस डिस्प्ले, एम4 चिप की अविश्वसनीय शक्ति के साथ. बस उन सभी चीजों की कल्पना करें, जिन्हें बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाएगा.’ सोशल मीडिया यूजर्स ने विज्ञापन की आलोचना करते हुए दावा किया है कि यह ‘विनाशकारी’ है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

11 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

53 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago