चुनाव

Bihar: मुंगेर में पीठासीन पदाधिकारी की मौत से मचा हड़कंप, दरभंगा में इस बूथ पर रुका मतदान

Lok Sabha Election 2024 Fourth Phase: आज देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. बिहार की 5 सीटों पर लोग वोट डाल रहे हैं. इस बीच मुंगेर से दुखद घटना सामने आई है. यहां पर पीठासीन पदाधिकारी की मौत होने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिवारवाले फूट-फूट कर रो रहे थे. दूसरी ओर दरभंगा के एक मतदान केंद्र में ईवीएम खराब होने के कारण काफी देर तक मतदान रुका रहा.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मुंगेर के मध्य विद्यालय चकासिम इब्राहिम शंकरपुर स्थित बूथ संख्या 210 पर पीठासीन पदाधिकारी ओंकार चौधरी ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी. स्टाफ के लोग उनको तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: असदुद्दीन ओवैसी ने डाला वोट, पीएम मोदी के लिए कही ये बात, Video

दरभंगा में बूथ संख्या 120 पर खराब हुई ईवीएम

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, दरभंगा जिला मुख्यालय के पास ही स्थित बहादुरपुर प्रखंड के बहादुरपुर मतदान संख्या 120 पर ईवीएम में खराबी होने के कारण मतदान बाधित रहा. फिलहाल इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. तो वहीं दरभंगा के होली क्रॉस स्कूल में आदर्श मतदान केंद्र संख्या 133, 134, 135 पर मतदान जारी है और लोग बढ़-चढ़ कर वोट डाल रहे हैं.

मुंगेर में बनाए गए हैं 693 मतदान केंद्र

बता दें कि मुंगेर जिले में 693 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से 55 नक्सल को प्रभावित तथा 386 को संवेदनशील एवं 251 मतदान केंद्रों को सामान्य श्रेणी में विभाजित किया गया है.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सैयद इमरान मसूद ने मीडिया को बताया कि नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र पर हर पल की खबर रखी जा रही है. चार ड्रोन कैमरे की सहायता से बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी के जवानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. संवेदनशील बूथ के साथ ही अधिकांश सामान्य बूथ पर पारा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है. इसी के साथ ही शहरी के क्षेत्रों के कुछ सामान्य मतदान केंद्र पर सामान्य पुलिस बल को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है और घुड़सवार पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

11 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

14 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

42 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

1 hour ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago