यूटिलिटी

मई में मजदूर दिवस से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, पहले नोट कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

May 2024 Bank Holiday List: वित्त वर्ष का पहला महीना यानी अप्रैल खत्म होने जा रहा और मई 2024 की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में अगर आपको बैंक से संबंधी कोई जरूरी काम है तो उसे तुरंत करवा लें. कही ऐसा ना हो कि आप बैंक पहुंचें और आपको ताला लटका हुआ दिखाई दें. दरअसल, आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, मई 2024 में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. कई अन्य आयोजनों और कारणों से मई महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इसनें दूसरे व चौथे शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टियां भी शामिल है.

इन आयोजनों और पर्वों पर बैंको की छुट्टियां

RBI हर महीने की शुरूआत से पहले ही बैंकों में अगले महीने पड़ने वाली छुट्टियों और इनके कारणों की लिस्ट अपनी वेवसाइट पर अपलोड कर देता है. ऐसे में इस साल भी मई 2024 के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी गई है. Banking Holiday के अनुरूप ही अपने बैंक से जुड़े कामों को प्लान करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा. मई में पड़ने वाली इन छुट्टियों में महाराष्ट्र दिवस, अक्षय तृतीय, लोकसभा चुनाव समेत कई अन्य छुट्टियां पड़ रही हैं.

मई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

1 मई 1 मई को महाराष्ट्र दिवस है, इस मौके पर पूरे महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे.
5 मई: रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी.
7 मई: लोकसभा चुनाव के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
8 मई: रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के कारण बैंक बंद होंगे.
10 मई: बसव जयंती/अक्षय तृतीया के कारण कई राज्यों में बैंक बंद होगा.
11 मई: बैंकों में दूसरे शनिवार को छुट्टी होती है.
12 मई: रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी.
13 मई: लोकसभा चुनाव के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
16 मई: राज्य दिवस की छुट्टी के कारण गंगटोक के सभी बैंक इस दिन बंद रहेंगे.
19 मई: रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी.
20 मई: लोकसभा आम चुनाव 2024, बेलापुर और मुंबई में बैंक बंद होंगे
23 मई: बुद्ध पूर्णिमा को लेकर बैंक बंद रहेगा.
25 मई: चौथा शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहता है.
26 मई: रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी होती है.

ये भी पढ़ें:Government Scheme: किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये 3 सरकारी योजनाएं

ऑनलाइन चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट

अगर आप बैंस से संबंधित जरूरी काम करने के लिए घर से निकले है तो उससे पहले आप RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट को देख लें. केंद्रीय बैंक हर महीने में पड़ने वाली बैंक हॉलिडे और उनके कारणों के साथ ही जिन शहरों में ये छुट्टियां रहने वाली हैं, उनकी पूरी सूची अपनी वेबासाइट पर अपलोड कर देती है. इस सूची को चेक करने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://rbi.org.in/HolidayMatrixDisplay.aspx लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं.

बैंक बंद होने पर कैसे करें लेनदेन?

बैंकों में लगातार छुट्टी होने के कारण ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाएं छुट्टी के दिन भी जारी रहती हैं. अगर आपको एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करना है तो आप UPI, Net Banking या Mobile Bankin का इस्तेमाल कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

3 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

4 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

4 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

5 hours ago