Business Idea: बिजनेस में नए और अलग तरह के आईडिया ढूंढ रहे लोग अगर चाहते हैं कि किसी ऐसे बिजनेस की शुरुआत की जाए, जिसमें कम पैसे लगाते हुए बंपर मुनाफा मिले तो यह आईडिया उनके मन मुताबिक हो सकता है.
छोटे शहरों से लेकर मेट्रो सिटी तक आज की भागमभाग वाली जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर काफी ध्यान देने लगे हैं. इस कारण आज स्वास्थ्य वर्धक उत्पादों (Health Products) की मार्केट में काफी डिमांड है.
मार्केट के इसी डिमांड को देखते हुए हमारा आईडिया भी सेहतमंद खाद्यान्न दलिया को लेकर है. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आप भारी मुनाफे वाला दलिया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (Porridge manufacturing unit) लगा सकते हैं.
आप बहुत ही कम खर्चे में इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं. मशीन के अलावा इसके लिए आपको कच्चे माल के रूप में गेंहू की खरीद करनी पड़ेगी. गेंहू से ही दलिया बनाया जाता है.
इसे बनाने कि लिए गेहूं को अच्छे से साफ करने के बाद इसे बहते पानी के नीचे धोया जाता है. इसके बाद लगभग 6 घंटे पानी में ही नरम होने के लिए रहने दिया जाता है. जब यह सूख जाता है तो चक्की में पीसकर गेहूं से भूसी और दलिया अलग कर लिया जाता है.
बात करें इसके लागत की तो प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत खादी व ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने दलिया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (Daliya manufacturing unit) को लगाने के लिए एक प्रोजेक्ट बनाया है.
खादी व ग्रामोद्योग आयोग की इस प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार इसके यूनिट को लगाने में सभी खर्चो को जोड़कर 2.40 लाख रुपये की लागत आएगी. अगर आपके पास इतने पैसे नहीं हैं तो आप बैंक से पीएम मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) के अंतर्गत ऋण ले सकते हैं.
रिपोर्ट के अनुसार इस बिजनेस के लिए आपके पास खुद की जमीन होनी चाहिए. वहीं जमीन नहीं होने पर आपको किराए पर 500 वर्ग फुट जगह की जरूरत पड़ेगी. यूनिट बनाने के लिए आपको एक शेड का निर्माण करवाना पड़ेगा, जिसपर लगभग 1 लाख रुपये की लागत आएगी.
इसके अलावा जरूरी मशीनरी पर भी 1 लाख रुपये का खर्चा हो जाएगा. 40,000 रुपये आपको वर्किंग कैपिटल के लिए रखने होंगे. कुल मिलाकर इस प्रोजेक्ट पर 2,40,000 लाख रुपये की लागत आएगी.
इसे भी पढ़ें: Aloe Vera Farming: एलोवेरा की है बहुत डिमांड, खेती में अपनाएं ये फॉर्मूला, होगी खूब कमाई
दलिया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से कितनी होगी कमाई
खादी व ग्रामोद्योग आयोग की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार यूनिट को पूरी छमता से चलाने पर सालाना 600 क्विंटल दलिया का उत्पादन किया जा सकता है. इस उत्पादन को अगर आधार माना जाए तो 1,20,000 रुपये से 1,50,000 रुपये की सालाना आमदनी हो सकती है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…