यूटिलिटी

DoT ने दूरसंचार कंपनियों को 6.8 लाख संदिग्ध मोबाइल कनेक्शनों का पुनः सत्यापन करने का दिया निर्देश

दूरसंचार विभाग (DoT) ने लगभग 6.80 लाख मोबाइल कनेक्शनों की पहचान की है, जिन पर नकली या जाली पहचान प्रमाण (PoI) और पते के प्रमाण (PoA) KYC दस्तावेजों का उपयोग करके प्राप्त किए जाने का संदेह है. यह पहचान उन्नत AI-संचालित विश्लेषण के माध्यम से प्राप्त की गई थी, जिसमें जाली दस्तावेजों के उपयोग पर प्रकाश डाला गया था. यह कदम स्पैम और ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए DoT के चल रहे अभियान का हिस्सा है. यह पहली बार नहीं है जब DoT ने ऐसा अभियान चलाया है.

धोखाधड़ी वाले कनेक्शन चिह्नित किए गए

दूरसंचार विभाग ने गुरुवार 23 मई को एक बयान में कहा, ‘उन्नत एआई-संचालित विश्लेषण के माध्यम से, दूरसंचार विभाग ने लगभग 6.80 लाख मोबाइल कनेक्शनों को संभावित रूप से धोखाधड़ी वाले के रूप में चिह्नित किया है. पीओआई/पीओए केवाईसी दस्तावेजों की संदिग्ध सत्यता इन मोबाइल कनेक्शनों को प्राप्त करने के लिए जाली दस्तावेजों के उपयोग का सुझाव देती है.’

दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को 60 दिनों के भीतर चिह्नित मोबाइल नंबरों का पुनः सत्यापन करने का निर्देश जारी किया है. दूरसंचार विभाग ने कहा कि इस पुनः सत्यापन प्रक्रिया को पूरा न करने पर संबंधित मोबाइल कनेक्शन काट दिया जाएगा.

डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म

डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफ़ॉर्म (DiP) टीएसपी, कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए), वित्तीय संस्थानों (एफआई), सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म और पहचान दस्तावेज़ जारी करने वाले अधिकारियों के बीच वास्तविक समय की खुफिया जानकारी साझा करने के लिए एक सुरक्षित और एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म है.पोर्टल का उद्देश्य हितधारकों के बीच सूचना के आदान-प्रदान और समन्वय को सुविधाजनक बनाकर साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी का मुकाबला करना है. डीआईपी प्लेटफ़ॉर्म नागरिकों के लिए सुलभ नहीं है.

चक्षु सुविधा

चक्षु जिसका शाब्दिक अर्थ है- आँख, डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है जो https://sancharsaathi.gov.in/sfc/ पर जाकर इसको आप चेंक कर सकते है, जिससे नागरिकों को संदिग्ध संचार की रिपोर्ट करने में सुविधा प्राप्त होती है. ये प्लेटफॉर्म केवाईसी एक्सपायरी घोटाले सहित कई तरह की धोखाधड़ी गतिविधियों को कवर करता है, जिसमें बैंक खाते, भुगतान वॉलेट, सिम कार्ड, गैस तथा बिजली कनेक्शन, KYC अपडेट, प्रतिरूपण के साथ-साथ सेक्सटॉर्शन से संबंधित धोखाधड़ी शामिल है. चक्षु का प्राथमिक उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों की सक्रिय रिपोर्टिंग को सक्षम बनाना, दूरसंचार से संबंधित धोखाधड़ी तथा स्पैम कॉल की रोकथाम और शमन में योगदान प्रदान करना है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago