देश

Swati Maliwal Assault Case: आरोपी विभव कुमार चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में पुलिस हिरासत में चल रहे विभव कुमार की पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने पुलिस की मांग पर विभव कुमार को 28 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब उन्हें 28 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

इससे पहले विभव कुमार को बीते 18 मई को गिरफ्तार करने के बाद पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था.

मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि अदालत के निर्देशों के अनुसार हमने परिवार के सदस्यों और वकील से विभव को मिलने की अनुमति दी थी. वही विभव के वकील ने कहा कि न्यायिक हिरासत या पुलिस हिरासत दोनों ही आरोपी की स्वतंत्रता को प्रभावित करते हैं, किसी भी चीज की मांग उचित होनी चाहिए.

4 दिन की न्यायिक हिरासत पर सवाल

विभव कुमार के वकील ने कहा न्यायिक हिरासत 14 दिन की होती है, लेकिन दिल्ली पुलिस 4 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग कर रही है. उन्होंने 4 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग पर सवाल उठाया. इससे पहले कहा गया था कि विभव कुमार दिल्ली पुलिस की जांच में सहयोग नहीं कर रहे है. विभव ने पुलिस को अपने फोन का पासवर्ड तक नहीं बताया था.

मोबाइल मुंबई में फॉर्मेट

पुलिस ने विभव कुमार के घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को जांच के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) में भेजा है. पुलिस ने कोर्ट को बताया कि विभव कुमार ने अपने मोबाइल को मुंबई में ले जाकर फॉर्मेट कर दिया था या डेटा कहीं और सेव कर दिया था.

पुलिस ने बताया कि विभव कुमार जिस होटल में ठहरे हुए थे, उस होटल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा से छेड़छाड़ की आशंका जताई गई है. पुलिस की मानें तो आने वाले समय में सबूत नष्ट करने के आरोप में विभव कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 201 के तहत भी कार्रवाई कर सकती है.

मालीवाल पर विभव के आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था, जब उन्होंने स्वाति मालीवाल पर मुख्यमंत्री के सिविल लाइंस आवास में ‘अनधिकृत प्रवेश’ करने और उन्हें ‘मौखिक रूप से दुर्व्यवहार’ करने का आरोप लगाते हुए एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई थी.

अपनी शिकायत में कुमार ने मालीवाल पर अनधिकृत प्रवेश, मौखिक दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया, साथ ही मामले में भाजपा की संलिप्तता का भी दावा किया.

विभव के मालीवाल पर आरोप

मालीवाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 13 मई को विभव कुमार ने उन्हें ‘कम से कम सात से आठ बार’ थप्पड़ मारा, जबकि वह ‘चिल्लाती रहीं’ और उनकी ‘छाती और पेट’ आदि पर ‘लातें’ मारते हुए उन्हें ‘क्रूरतापूर्वक घसीटा’ था.

सतर्कता विभाग ने पिछले महीने एक लंबित आपराधिक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार की सेवा समाप्त कर दी थी.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago