यूटिलिटी

घर बैठे मिनटों में डाउनलोड करें Digital Ration Card, यहां जानें प्रोसेस?

How to Download Ration Card: डिजिटल इंडिया योजना के अंतर्गत सरकार ने जनता से जुड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी प्रकार के डेटा को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है. इसी प्रयास में सरकार ने राशन कार्ड को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने में सफलता हासिल की है. यदि अब आपको भी राशन कार्ड की आवश्यकता है, तो ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ने इसे पहले से कहीं अधिक सरल बना दिया है. आइए जानते हैं घर बैठे किस तरह से डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करें.

Digital Ration Card क्या है?

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जो आपको खाद्यान्न, चीनी और केरोसिन जैसी जरूरी चीजें कम रेट पर खरीदने का अधिकार प्रदान करता है. यह विशेष रूप से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक जीवन रेखा साबित होता है.

राशन कार्ड के फायदे

  • सब्सिडी वाले फूड्स: जरूरी खाने वाली चीजों को कम कीमतों पर प्राप्त किया जा सकता है.
  • सरकारी योजनाओं तक पहुंच: राशन कार्डधारकों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं में प्राथमिकता दी जाती है.
  • वित्तीय सुरक्षा: राशन कार्ड कठिन वित्तीय परिस्थितियों में सुरक्षा का काम कर सकता है.

Mera Ration 2.0 ऐप क्या है?

  • यह ऐप एक डिजिटल दस्तावेज है, जिसे राशन कार्ड धारक PDS से संबंधित सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • यह ऐप भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है, जो राशन कार्डधारकों को PDS सेवाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराता है.
  • डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी को अपडेट कर सकते हैं.
  • आप अपने खाद्य अधिकारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

यहां जानिए कैसे डाउनलोड करें डिजिटल राशन कार्ड

1.डाउनलोड करने के लिए Mera Ration 2.0 ऐप अपने स्मार्टफोन पर Install करें.
2. इसके बाद ऐप को ओपन करें.
3. अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें.
4. Verify” बटन पर क्लिक करें. आपके Registered Number पर एक ओटीपी आएगा.
5. OTP डालकर “Verify” पर क्लिक करें.
6. वेरिफिकेशन के बाद, आपका डिजिटल राशन कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड, print या Save करें.

ये भी पढ़ें: पीएम इंटर्नशिप स्कीम की लॉन्चिंग हुई कैंसिल, जानें अब कब तक करना होगा इंतजार?

ई-राशन कार्ड की वेरिफिकेशन प्रोसेस

यदि आप अपने ई-राशन कार्ड की जानकारी की पुष्टि करना चाहते हैं, तो अपने राज्य के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड की स्थिति और संबंधित जानकारी की जांच कर सकते हैं.

भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

10 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

44 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago