लीगल

दिल्ली शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और के कविता सहित 40 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बीआरएस नेता के कविता सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 30 जनवरी को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

जस्टिस मनोज ओहरी ने ईडी की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े सभी 40 आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. ईडी ने निचली अदालत के उस आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें उसे शराब नीति से संबंधित कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपियों को अविश्वसनीय दस्तावेज मुहैया कराने का निर्देश दिया था.

निचली अदालत ने ईडी की दलील सुनने के बाद आरोपियों को डिजिटल रिकॉर्ड के प्रति, चार्जशीट से संबंधित दस्तावेज और उपकरण मुहैया कराने का आदेश दिया था. हालांकि ईडी की ओर से पेश वकील ने तर्क दिया था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के अनुसार दस्तावेज जांच के इस चरण में सिर्फ दस्तावेजों की एक सूची दी जानी चाहिए ना कि सभी दस्तावेज.

सीबीआई द्वारा 17 अगस्त 2022 को दर्ज की गई एक प्राथमिकी के आधार पर संज्ञान लेते हुए ईडी ने 22 अगस्त 2022 को धनशोधन का मामला दर्ज किया था. ईडी का आरोप है कि आबकारी नीति को जानबूझकर आप नेताओं को लाभ पहुचाने और कार्टेल गठन को बढ़ावा देने के लिए आप नेताओ को छूट, लाइसेंस शुल्क माफी के बदले शराब कारोबारियों से रिश्वत लेने का आरोप लगाया है. रिश्वत का पैसा को गोवा चुनाव में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

25 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

29 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

55 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

1 hour ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago