यूटिलिटी

E-Commerce कंपनी ने कस्टमर से ज्यादा लिए 96 रुपये, अब लगा 20,000 का जुर्माना

E-Commerce आज के वक्त में एक ऐसा शॉपिंग का माध्यम है, जिसके जरिए लोगों को महंगी चीजें सस्ती मिल जाती है, लेकिन अगर यही कंपनी ग्राहक के साथ घपला कर दे तो क्या होगा. जी हां, कुछ ऐसा ही एक ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ने बेंगलुरु की एक महिला कस्टमर के साथ किया. महिला को 96 रुपये महंगा शैंपू बेचने के चलते ईकॉमर्स कंपनी की क्लास लग गई. इसके चलते कंपनी पर कंज्यूमर कोर्ट ने 20 हजार रुपये का मोटा जुर्माना लगा दिया है.

दरअसल, बेंगलुरु की एक महिला ने ई-कॉमर्स कंपनी की सेल के दौरान शैम्पू ऑर्डर किया था. जब ये ऑर्डर उसके पास पहुंचा तो इसका एमआरपी महिला द्वारा भुगतान किए गए अमाउंट से 96 रुपये कम था. इसको लेकर महिला ने ई-कॉमर्स कंपनी को कोर्ट में घसीट कर केस कर दिया. महिला की ये जागरुकता की कंपनी पर भारी पड़ गई.

2019 का है पूरा मामला

यह भी पढ़ें-‘मिजोरम-तेलंगाना में कई गुना बढ़ी हमारी ताकत, लेकिन…’, बीजेपी संसदीय दल की बैठक में चुनाव नतीजों पर बोले PM मोदी

जानकारी के मुताबिक गुट्टाहल्ली की निवासी सौम्या पी ने अक्टूबर 2019 में हेयर क्लींजर की एक बोतल ई-कॉमर्स कंपनी की वेबसाइट पर ऑर्डर की थी. इसके लिए उन्होंने यूपीआई के जरिए 191 रुपये का भुगतान किया, लेकिन जब शैंपू उन्हें मिला तो बोतल पर एमआरपी 95 रुपये थी, जबकि बिल पर 191 रुपये लिखा था.

यह भी पढ़ें- खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी थी भारतीय संसद को उड़ाने की धमकी, अब विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब

कंपनी पर लगा 20000 का जुर्माना

महिला ने ई-कॉमर्स कंपनी और शैंपू विक्रेता के खिलाफ बैंगलोर कंज्यूमर कोर्ट में केस फाइल कर दिया. कोर्ट में ई-कॉमर्स कंपनी के वकील ने आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि उनकी ओर से सेवा में कोई कमी नहीं है. वकीलों के तर्कों के बावजूद कोर्ट ने कंपनी के बचाव को कानून के तहत निराधार और अनुचित पाया. 13 अक्टूबर, 2023 को अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनी एमआरपी से अधिक कीमत पर शैम्पू बेचकर अनुचित व्यापार प्रथाओं में लिप्त थी. कोर्ट ने कंपनी को आदेश दिया है कि महिला को मुआवजे के तौर पर 20000 रुपये दिए जाएं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

38 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

45 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

46 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

53 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago