खेल

BAN vs NZ: बारिश की भेंट चढ़ा दूसरे दिन का खेला, एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी

BAN vs NZ: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच ढ़ाका में खेला जा रहा है. गुरुवार को दूसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया. पूरे दिन भर में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. अब इस मैच में कुल चार दिन का ही खेल होने की संभावना है. मैच से जुड़े अधिकारियों ने दिन का खेल रद्द होने के बाद शुक्रवार का खेल समय से पहले शुरू करने का निर्णय किया है.

ढाका में दिन भर होता रहा बारिश

ढाका में गुरुवार की सुबह से ही बारिश शुरू हो गई. पहले खिलाड़ियों को बारिश के रुकने और दूसरे दिन का खेल शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन सत्र में बारिश लगातार जारी रहने के कारण उम्मीद कमजोर होती चली गई. दूसरे सत्र में भी बारिश जारी रही. तीसरे सत्र की शुरुआत में हल्कि बारिश दिखी. ऐसे में खेल से जुड़े अधिकारियों ने मैदान का मुआयना करने के बाद दूसरे दिन का खेल रद्द कर दिया.

न्यूजीलैंड 117 रन से पीछे

बुधवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन पर ऑल आउट हो गई. बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. मुशफिकुर रहीम ने 35 रन की पारी खेली. वहीं न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटरन और ग्लेन फिलिप्स ने 3-3 विकेट झटके. वहीं एजाज पटेल ने दो विकेट लिए. इसके अलावा कप्तान टिम साउदी ने एक सफलता हासिल की. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी के आधार पर 117 रन से पीछे है. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने तीन विकेट लिए.

ये भी पढ़ें- ICC Player of The Month के लिए नॉमिनेट हुए मोहम्मद शमी, वर्ल्ड चैंपियन टीम के ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल का भी नाम शामिल

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शहादत हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नुरुल हसन (विकेटकीपर), नईम हसन, तैजुल इस्लाम, शोरिफुल इस्लाम.

ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकते विराट कोहली, ब्रायन लारा ने ऐसे समझाया

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, काइल जैमीसन, टिम साउदी (कप्तान), अजाज पटेल.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

24 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago