यूटिलिटी

अब X से होगी वीडियो और ऑडियो कॉलिंग, जानें किन यूजर्स को मिलेगा फीचर और कैसे होगा इसका इस्तेमाल

Calling Feature in X: एक्स सोशल मीडिया की सबसे पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग साइट मानी जाती है. इसका नाम पहले ट्विटर था और अब एक्स कर दिया गया है. इस ऐप को जब से एलन मस्क ने खरीदा है तो आए दिन इसमें नए फीचर्स आ रहे हैं. हालांकि अब एलन मस्क ने ट्विटर पर प्रीमियम फीचर्स के लिए मोटा पैसा चार्ज करने का प्रावधान लागू करवाया है. खास बात यह है कि अब एक्स पर एक अहम फीचर आया है जो कि लोगों के ऐप इस्तेमाल के एक्सपीरियंस को इनहैंस कर सकती है, यह फीचर कॉलिंग से जुड़ा है.

दरअसल, अब एक्स पर कॉलिंग का भी फीचर मिलने वाला है. खास बात यह है कि कॉलिंग का यह फीचर केवल ऑडियो ही नहीं बल्कि वीडियो के लिए भी फीचर मिलेगा. ऐसे में लोग अब एक्स पर ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे लेकिन ऐसा नहीं है कि ये सारे फीचर सभी के लिए होंगे तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये नए फीचर्स किसे मिलेंगे.

यह भी पढ़ें-Diwali 2023: दिवाली में खरीदना है कार, लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

एलन मस्क ने ही दी जानकारी

बता दें कि यह फीचर अभी केवल iOS यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है. खास बात यह है कि एलन मस्क लगातार इसमें कई बड़े बदलाव कर चुके हैं. मस्क की सोच की मानें तो वे इस प्लेटफॉर्म को ‘एवरीथिंग ऐप’ बनाना चाहते हैं. जानकारी के मुताबिक X पर एक @cb_doge नाम के यूजर द्वारा एक पोस्ट डाला गया है. इसमें बताया गया है कि X पर कैसे ऑडियो और वीडयो कॉल्स को इनेबल किया जा सकता है. इस पर मस्क ने रीट्वीट करते हुए लिखा है कि ये अभी प्रारंभिक वर्जन है. ऐसे में माना जा रहा है कि एक्स पर जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध हो सकती है.

यह भी पढ़ें-Indian Railways DA Hike: रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में कर दी इतनी बढ़ोतरी

यूजर्स को मिल रहे हैं नए फीचर्स के नोटिफिकेशन

X ने इस फीचर को लेकर बताया है कि ऑडियो और वीडियो कॉलिंग X पर कम्युनिकेशन का नया तरीका है. ऑडियो और वीडियो कॉलिंग को अब iOS में उपलब्ध करा दिया गया है. जल्द ही इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा. बता दें कि कई X यूजर्स को ये ऐप ओपन करने पर ये मैसेज आ रहा है ‘ऑडियो एंड वीडियो कॉल्स आर हियर’. वहीं, प्लेटफॉर्म पर काफी सारे यूजर्स ‘इनेबल ऑडियो और वीडियो कॉलिंग’ टॉगल के स्क्रीनशॉट भी शेयर कर रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

6 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

6 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

6 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

7 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

7 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

7 hours ago