ICC World Cup 2023

ENG vs SL: श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैंपियन को चटाई धूल, 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, Point Table में 9वें नंबर पर खिसका इंग्लैंड

ENG vs SL: वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मैच में श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज कर ली है. बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 33.2 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में  उतरी श्रीलंकाई टीम ने 25.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ओपनर पथुम निसंका ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई.

श्रीलंका ने इंग्लैंड को दी मात

टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने शुरुआती झटके के बाद वापसी की और 25.4 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया. श्रीलंका को दूसरे ओवर में 9 रन के स्कोर पर पहला झटका कुसल परेरा के रूप में लगा, वो 4 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान कुसल मेंडिस भी कुछ खास नहीं कर पाए. वो छठे ओवर की दूसरी गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए.

शुरुआत में दो विकेट गिर जाने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सदीरा समराविक्रमा ओपनर पथुम निसंका के साथ पारी को संभाला और जीत तक क्रीज पर डटे रहे. पथुम निसंका (77 रन) और सदीरा समराविक्रमा (65 रन) बनाकर टीम को जीत दिलाई और नाबाद पवेलियन लौटे. पथुम निसंका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इंग्लैंड टीम की गेंदबाजी की बात करें तो डेविड विली को मात्र दो सफलता मिली. इसके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट चटकाने में सफल नहीं हुए.

156 रन पर ऑल आउट हुई इंग्लैंड

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ओपनर जॉनी बेयरस्टो (30 रन) और डेविड मलान (28 रन) क्रीज पर आए और 6 ओवर तक अच्छी बल्लेबाजी की. सातवें ओवर में टीम को मलान के रूप में पहला झटका लगा. वहीं दसवें ओवर में जो रूट (3 रन) के रूप में दूसरा झटका लगा. इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरती चली गई और पूरी टीम 156 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स सर्वाधिक 43 रन और जॉनी बेयरस्टो 30 रन बनाए. इसके अलावा कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को नहीं छू सके.

पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर इंग्लैंड

लाहिरू कुमारा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए. वहीं कसुन रजिता और एंजेलो मैथ्यूज ने दो-दो विकेट लिए. इसके अलावा महेश तीक्षणा को एक सफलता मिली. इस जीत के साथ श्रीलंका की इस टूर्नामेंट में ये दूसरी जीत है. वहीं इंग्लैंड की टीम अब तक खेले गए पांच मैच में सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज कर पाई है. पॉइंट्स टेबल में इस समय इंग्लैंड की टीम 9वें स्थान पर है. जबकि, श्रीलंका पांचवें स्थान पर आ गया है.

ये भी पढ़ें- ENG vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे इंग्लिश बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 156 रनों पर ऑल आउट हुई डिफेंडिंग चैंपियन

इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर और कप्तान), लियम लिविंगस्टन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड.

श्रीलंका टीम की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डीसिल्वा, एंजलो मैथ्यूज, महीश तीक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका, लाहिरू कुमारा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

52 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

1 hour ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

1 hour ago