यूटिलिटी

EPFO ने बदल दिए PF क्लेम के नियम, अब आधार नहीं इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत, यहां जानें पूरी डिटेल

EPFO Rule Change: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के माध्यम से आप अपने भविष्य के लिए एक मोटा फंड तैयार कर सकते हैं. वैसे तो EPFO स्कीम रिटायरमेंट के बाद मैच्योर होती है लेकिन कई परिस्थितियों में आप PF फंड से लिमिट में निवेश कर सकते हैं. इस बीच खबर सामने आ रही है कि EPFO ने PF क्लेम को लेकर नियमों में बदलाव किया है.

अब कर्मचारियों के लिए PF क्लेम करने का प्रोसेस आसान हो गया है. बता दें कि अब क्लेम करने के लिए आधार की जरूरत नहीं है. हालांकि यह नियम सभी कर्मचारियों के लिए नहीं बल्कि कुछ खास कर्मचारियों के लिए ही बदला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह नियम किन मेंबर्स के लिए है.

किन कर्मचारियों को होगा लाभ?

EPFO के नए नियमों के मुताबिक, इसका लाभ उन कर्मचारियों को होगा जिनके पास Adhaar Card नहीं है. दरअसल इन कैटेगरी के कर्मचारी बिना आधार कार्ड के भी आसानी से अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को आधार से लिंक करने की छूट दी गई है. EPFO ने रजिस्टर्ड इंटरनेशनल कर्मचारियों को छूट दिया है.

यह वो कर्मचारी है जो कुछ समय तक भारत में काम करते थे लेकिन बाद में वह अपने देश चले गए. क्योंकि यह भारतीय नहीं थे इस कारण इनके पास आधार कार्ड नहीं है. EPFO के निए नियम के अनुसार विदेश गए पूर्व भारतीय नागरिक जैसे-नेपाल और भूटान के नागरिकों को इस नियम के तहत लाभ होगा.

इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत

वहीं EPFO ने दूसरे डॉक्यूमेंट के जरिये पीएफ क्लेम निपटाने की अनुमति दी है. इसमें रजिस्‍टर्ड इंटरनेशनल कर्मचारी कई डॉक्यूमेंट्स के माध्यम से पीएफ क्लेम कर सकते हैं. वह वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट – पासपोर्ट, सिटीजन सर्टिफिकेट या कोई ऑफिशियल आईडी प्रूफ का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा पैन कार्ड, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट के जरिए भी वेरिफिकेशन हो जाएगा. 5 लाख रुपये से ज्यादा के क्लेम के लिए मेंबर को नियोक्ता से भी वेरिफिकेशन करवाना होगा.

ये भी पढ़ें: घर बैठे मिनटों में डाउनलोड करें Digital Ration Card, यहां जानें प्रोसेस?

क्या है EPFO क्लेम के नियम?

EPFO के क्लेम नियमों के अनुसार किसी भी क्लेम रिक्वेस्ट को अधिकारी द्वारा पहले सावधानीपूर्वक जांच की जाएगी. इसके बाद स्वीकृति अधिकारी-प्रभारी यानी OIC के जरिये ई-ऑफिस फाइल को मंजूरी मिलेगी. इस मंजूरी के बाद ही क्लेम का प्रोसेस को आगे बढाया जाएगा. वहीं EPFO भी कर्मचारी को सलाह देता है कि वह हमेशा एक ही यूएएन नंबर को रखे. इससे पिछला सर्विस रिकॉर्ड ट्रैक करना और क्लेम मिलने में आसानी होती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

20 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

44 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

57 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

2 hours ago