यूटिलिटी

सोने के भाव में गिरावट, अब इतना सस्ता हुआ Gold; जानें बजट से पहले क्या था 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Rate: बीते महीने सोने की कीमतों में खूब गिरावट देखने को मिली और अगस्त की शुरुआत होते ही इसमें फिर से उछाल देखने को मिला है. लेकिन अभी भी ये बजट से पहले के भाव से काफी नीचे चल रहा है. बीते 18 जुलाई 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 75 हजार रुपये के करीब था लेकिन सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाए जाने के ऐलान के बाद इसकी कीमत में गिरावट आई. अगस्त की शुरुआत में सोने का भाव 70 हजार रुपये के आस-पास बना हुआ है.

अभी भी इतना सस्ता मिल रहा सोना

जुलाई के आखिरी हफ्ते में गिरावट के बाद अगस्त की शुरुआत में सोने की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिला है. ताजा रेट की बात करें तो MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 4 अक्टूबर 2024 की समाप्ति के लिए सोने का भाव 69,792 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यह बजट से पहले के भाव से लगभग 4,846 रुपये कम है.

घरेलू बाजार में सोने के दाम

घरेलू बाजार में सोने की कीमत की बात करें तो बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 2 अगस्त को अलग-अलग क्वालिटी में सोने के दाम इस प्रकार थे.

  • 24 कैरेट सोना: 70,390 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 68,700 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 20 कैरेट सोना: 62,265 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 57,020 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • ये कीमतें GST और मेकिंग चार्ज के बिना हैं.

ये भी पढ़ें: EPFO के करोड़ों यूजर्स के लिए आया बड़ा अपडेट, अब PF अकाउंट होल्डर्स को लेकर बदला नियम, जानिए किसपर होगा असर

बजट से पहला क्या था सोने का दाम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में सोने पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में बड़ी कटौती की घोषणा की थी. पहले जहां सोने पर 15% कस्टम ड्यूटी लगती थी, वहीं अब यह घटाकर 6% कर दी गई है. इस कारण बजट के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट आई और 25 जुलाई को यह MCX पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,000 रुपये के आस-पास पहुंच गई थी.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप बाजार में सोना खरीदने जाते हैं तो सबसे पहले आप इसकी क्वालिटी की पहचान जरूर करें. बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का इस्तेमाल होता है. वहीं कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में जब भी आप बाजार में सोना खरीदने जाए तो ये जरूर देखें की 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा है या नहीं वहीं 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. कीमतों की बात करें तो देशभर में सोने के आभूषणों की कीमत राज्यों के मेकिंग चार्ज की वजह से बदलती रहती है.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

34 seconds ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

5 minutes ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

23 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

1 hour ago