ओलंपिक

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल से पहले लगा बड़ा झटका, अमित रोहिदास पर एक मैच का बैन

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार डिफेंडर अमित रोहिदास पर 1 मैच का बैन लगाया गया है, जिसका मतलब है कि वो अब जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खेलेंगे. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने एक बयान जारी कर कहा कि अमित रोहिदास को एक मैच के लिए बैन किया गया है. भारतीय डिफेंडर अमित रोहिदास को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रेड कार्ड दिखाया गया था.

अमित रोहित दास को इस मुकाबले के 17वें मिनट में रेड कार्ड दिखाया गया. यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका था, क्योंकि मैच के पहले क्वार्टर के बाद से ही टीम के एक मुख्य खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ा और फिर भारतीय टीम ने 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद शूटऑउट में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ जीत दर्ज की.

दरअसल, अमित की स्टिक विल कैललन के चेहरे पर लगी थी, ऐसे में जर्मनी के वीडियो अंपायर का मानना था कि अमित ने जानबूझकर ऐसा किया है. मैदानी अंपायर ने वीडियो अंपायर की सलाह पर अमित को रेड कार्ड दिखा दिया. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों का मानना था कि ये जानबूझकर नहीं हुआ था. वीडियो अंपायर यदि येलो कार्ड देते तो ज्यादा उचित होता. हॉकी इंडिया ने अमित को रेड कार्ड दिए जाने के बाद अंपायरिंग की गुणवत्ता को लेकर आधिकारिक तौर पर चिंता जताई है.

बात अगर मैच की करें तो भारत ने ग्रेट-ब्रिटेन को पेरिस ओलंपिक की हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में रविवार को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रही. इसके बाद शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला हुआ. पीआर श्रीजेश एक बार फिर अपनी स्मार्ट गोलकीपिंग से टीम की जीत के हीरो रहे.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: हॉकी के सेमीफाइनल में भारत, ब्रिटेन को 4-2 से दी करारी शिकस्त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

10 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

48 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago