आज से देश में लागू हुए ये 6 बड़े बदलाव,
Rule Change From 1st April: आज यानी 1 अप्रैल 2024 से वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है और इसके पहले दिन देश में बहुत कुछ बदला है. इसके साथ ही देश में नए फॉईनेंशियल ईयर के मौके पर कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. हर महिने की शुरुआत के साथ ही कई नए नियम लागू हो गए है. इसमें LPG Cylinder के दाम से लेकर FasTag KYC समते कई नए नियम बदल गए है. ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन नियमों में बदलाव किए गए है.
आज यानी 1 अप्रैल 2024 को LPG Cylinder की कीमत में नए बदलाव किए गए है. गैस की कीमत हर महीने के पहले दिन भी कंपनियों ने सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है. हालांकि ये चेंज एलपीजी सिलेंडर पर नहीं बल्कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी किया गया है. 1 अप्रैल 2024 से दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपये हो गया है. कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 32 रुपये कम हुए है और यहां पर अब ये 1879 रुपये मिलेगा.
1 अप्रैल 2024 से EPFO की ओर से नया नियम लागू किए जाने के बारे में बताया गया था जो आज से लागू हो गया है. इस नए नियम के तहत EPFO अकाउंट होल्डर जैसे ही अपनी जॉब चेंज करेगा उसका पुराना पीएफ बैलेंस नए खाते में ट्रांसफर हो जाएगा. इसका फायदा यह है कि अब नौकरी बदलने के बाद आपको अपना पुराना पीएफ बैलेंस नए खाते में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि यह अपने आप ही ट्रांसफर हो जाएगा.
ये भी पढे़ं:Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 82.91% छात्र हुए पास, यहां करे चेक
PFRDA ने NPS को और सुरक्षित करने के लिए आधार बेस्ड टू स्टेप अथेंटिफिकेशन सिस्टम पेश किया है. NPS यूजर्स के लिए यह सिस्टम पासवर्ड बेस होगा जो 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा. बीते दिनों PFRDA ने इसे लेकर एक नोटिस जारी किया था.
अगर आपने फास्टैग केवाईसी को 31 मार्च 2024 से पहले अपडेट नहीं किया है तो आपको 1 अप्रैल 2024 से फास्टैग इस्तेमाल करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
1 अप्रैल 2024 को SBI Card ने पहली ही घोषणा कर दी थी कि कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए किराया भुगतान लेनदेन पर रिवॉर्ड प्वाइंट का कलेक्शन बंद कर दिया गया है. इसमें SBI कार्ड एलीट, AURUM, एसबीआई कार्ड पल्स और कई एसबीआई कार्ड शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…