Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोल्ड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार 71 हजार के पार, चांदी भी पकड़ रही रफ्तार

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की कीमत रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई. पहली बार गोल्ड के दाम 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गए. दूसरी ओर चांदी भी रिकॉर्ड बना रही है.

गोल्‍ड के दाम 71 हजार के पार

गोल्‍ड के दाम 71 हजार के पार

Gold Price 204: 2024 शुरु होने के साथ ही सोने की चमक भी बढ़ती जा रही है और ग्राहक हैरान होते जा रहे हैं. साथ ही सिल्वर की भी कीमत बढ़ती जा रही है. हर रोज ही दोनों अपने 24 घंटे पुराने रिकॉर्ड को तोड़ रहे हैं. आज यानी सोमवार को गोल्ड पहली बार 71 हजार रुपये का आंकड़ा पार कर गया है.

वहीं दूसरी और चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली और पहली बार 82 हजार रुपये के लेवल को पार कर गया है, लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर सोनो-चांदी की कीमत में तेजी किस वजह से देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

गोल्ड ने तोड़ा रिकॉर्ड

लोगों को उम्मीद नहीं थी कि गोल्ड की कीमत 71 हजार रुपये पार कर जाएगी. सोमवार को गोल्ड ने बाजार में इस आंकड़े को भी पार कर लिया है. गोल्ड के दाम 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ लाइफ टाइम रिकॉर्ड लेवल पार कर चुका है. वहीं सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर गोल्ड के दाम 244 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 70 हजार रुपये का कारोबार कर रहा था. ऐसे में आज सोने की कीमत तेजी के साथ खुली और बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गोल्ड की कीमत बंद हुई थी.

अप्रैल के महीने में इतना बढ़ा गोल्ड

बात करें अप्रैल महीने की तो सोने के दाम में काफी इजाफा देखने को मिला है. आंकड़ों के अनुसार 28 मार्च को गोल्ड के दाम 67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थे, जो आज 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए है. इसका मतलब ये है कि निवेशकों ने सोने में 10 ग्राम पर सोने 3,379 रुपये यानी 5 फीसदी की कमाई करा दी है. वहीं गोल्ड से निवेशकों को और भी ज्यादा कमाई हो चुकी है. आंकड़ों के अनुसार साल की शुरुआत में गोल्ड के दाम 64 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे. तब से इसमें इजाफा देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: ITR 2024-25: Income Tax Return भरने का आ गया समय, इस तरह करेंगे भरें… तो नहीं आएगी कोई दिक्कत

चांदी 82 हजार के पार

वहीं बात करें चांदी की तो अप्रैल के महीने में चांदी ने गोल्ड से ज्यादा रिटर्न दिया है. आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत 82 हजार के पार पहुंच चुका है. सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर चांदी की कीमत 793 रुपये की तेजी के साथ 81,656 रुपये प्रति किलोग्राम के साथ ओपन हुई थी, जबकि जबकि शुक्रवार को दाम 80,863 रुपये पर बंद हुई थी. अप्रैल के महीने में चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. अप्रैल के महीने में चांदी के दाम में 7,016 रुपये का इजाफा देखने को मिल चुका है. इसका मतलब है कि चांदी ने निवेशकों को अप्रैल के महीने में 9.35 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है.

साल के अंत में कितने हो सकते हैं दाम

मिडिल ईस्ट टेंशन की वजह से गोल्ड के दाम में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है. ये तेजी आगे भी जारी रह सकती है. उन्होंने कहा कि साल के अंत तक गोल्ड के दाम 71 हजार रुपए से लेकर 73 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकते हैं. जबकि चांदी के दाम में भी इजाफा देखने को मिलेगा. साल के अंत तक चांदी 84 हजार रुपए के लेवल से 87,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital