खेल

PBKS vs SRH: IPL में आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की होगी भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024, PBKS vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा. इससे आधें घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा.

दोनों टीमों के बीच हेड टु हेड आंकड़े

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 21 बार भिड़ंत हुई है. जिसमें से 14 मैच में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है. वहीं 7 मुकाबले में पंजाब को जीत मिली है. दोनों टीमें आखिरी बार साल 2023 में आमने-सामने हुई थी. हैदराबाद में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

हैदराबाद के टॉप खिलाड़ी हैं क्लासेन

हैदराबाद के टॉप स्कोरर खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन हैं. उन्होंने 4 मैच में 177 रन बनाए हैं. इसके अलावा ओपनर ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और ऐडन मारक्रम जैसे खिलाड़ी टीम को बेहतरीन शुरूआत दिला रहे हैं. जबकि, गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस सबसे आगे हैं. उन्होंने अब तक 4 मैच में 5 विकेट झटके हैं.

शिखर धवन पंजाब के टॉप बल्लेबाज

पंजाब किंग्स की बात करें तो कप्तान शिखर धवन टीम के टॉप स्कोरर बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैच में 138 रन बनाए हैं. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. इधर, गेंदबाजी की बात करें तो कगिसो रबाडा टीम के टॉप विकेट टेकर हैं. उन्होंने 4 मैच में 6 विकेट चटकाए हैं.

मोहाली में बने नए ग्राउंड में इस बार आईपीएल के मैच खेले जा रहे हैं. अभी तक आईपीएल में यहां पर एक मुकाबले खेले गए हैं. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ 175 रनों के टारगेट को 20वें ओवर में हासिल कर लिया था. यहां की पिच धीमी रहने की उम्मीद है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी भी कर सकती है. मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर- राहुल चाहर, लियम लिविंगस्टन, सिकंदर रजा.

सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हैड, अभिषेक शर्मा, ऐडन मारक्रम, शाहबाज अहमद, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितिश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे.
इम्पैक्ट प्लेयर- जयदेव उनादकट, मयंक अग्रवाल.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: रोमारियो शेफर्ड ने उखेड़ी एनरिक नॉर्खिया की बखिया, एक ओवर में ठोके 32 रन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago