यूटिलिटी

Holi Special Trains: होली पर घर जाना है तो तुरंत बुक कर लें टिकट, बिहार और बंगाल के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

Holi Special Trains: हर साल त्योहारों की खुशियां अपनों के साथ मनाने के लिए लोग लंबी यात्राएं करते हैं. महानगरों में रहने वाले दूसरे शहरों के लोग जहां रेल यात्रा करना पसंद करते हैं, वहीं मजबूरी में कईयों को सड़क मार्ग से भी जाना पड़ता है. इनमें सबसे ज्यादा लोग यूपी, बिहार और बंगाल के होते हैं. जो काम की तलाश में अपने घरों से दूर चले आते हैं. लेकिन अब इनकी इसी समस्या को देखते हुए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. अगर आपका भी घर इन ट्रेनों के रूट पर है तो तुरंत इनमें अपना टिकट बुक करा लें.

हावड़ा-रक्सौल और पटना-अहमदाबाद के बीच होली स्पेशल

होली स्पेशल ट्रेनों के चलने से सबसे अधिक फायदा बिहार-बंगाल के लोगों को होगा. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन को लेकर बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर होली के अवसर पर कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इसमें पटना-अहमदाबाद तथा हावड़ा-रक्सौल के बीज एक-एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी शामिल है. जानें होली स्पेशल गाडियों का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल

गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल दिनांक 04.03.2023 को हावड़ा से रात में 23.00 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को दोपहर में 14.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल दिनांक 05.03.2023 को रक्सौल से दोपहर में 15.45 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 07.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

वहीं यह होली स्पेशल ट्रेन हावड़ा और रक्सौल के बीच बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, जसीडीह, चितरंजन, मधुपुर, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया स्टेशनों पर रुकेगी.

इसे भी पढ़ें: UPI और सिंगापुर के Paynow के बीच लिंक सेवा की शुरूआत, PM मोदी बोले- एक नए अध्याय का शुभारंभ

गाड़ी संख्या 09417/09418 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद होली स्पेशल

गाड़ी संख्या 09417 अहमदाबाद-पटना होली स्पेशल अहमदाबाद से दिनांक 06.03.2023 को 09.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात में 21.05 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09418 पटना-अहमदाबाद होली स्पेशल दिनांक 07.03.2023 को पटना से 23.45 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 09.03.2023 को दिन में 11.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.
यह ट्रेन अहमदाबाद और पटना के मध्य नाडियाड, गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, मथुरा, काशगंज, लखनऊ, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. बक्सर, आरा, दानापुर एवं अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.

Rohit Rai

Recent Posts

Post Office की इन 5 सरकारी योजनाओं में करें निवेश, हर महीने मिलेगी कमाई; टैक्स छूट का भी फायदा

Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…

2 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

2 minutes ago

पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का आतंकी उजेद उर्फ उबैद मेरठ से गिरफ्तार, सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी का शक

Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…

10 minutes ago

रूस-यूक्रेन युद्ध में 4.90 लाख रूसी सैनिकों की मौत? लीक डेटा में बड़ा दावा

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…

24 minutes ago

21 दिसंबर से शुरू होगा निपुण विद्यालय आकलन: जानें दोनों चरणों की पूरी तारीखें, योगी सरकार ने तेज की तैयारियां

Nipun Bharat Mission UP: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता परखने के…

34 minutes ago

‘बांग्लादेश तैयार रहो…’, जलते बांग्लादेश के बीच 16 दिसंबर को अपने देश लौट रही शेख हसीना

Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है…

39 minutes ago