यूटिलिटी

पत्नी का अपने पति की संपत्ति में कितना हक, तलाक के बाद प्रॉपर्टी को लेकर क्या कहता है कानून

Women Property Rights: एक महिला के लिए सबसे मुश्किल घड़ी वह होती है जब उसका अपने पति के साथ रिश्ता टूट जाता है. इसके बाद तो मानों उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है. ऐसे में आपको इस बात की जानकारी है कि आप अलग होने के बाद कानूनी रुप से क्या दावा कर सकती हैं तो आगे का जीवन कुछ आसान हो सकता है. आइए जानते हैं उन अधिकारों के बारे में जिनके बारे में जानकारी होने पर आपकी आगे की लाइफ आसान हो सकती है.

प्रॉपर्टी के बारे में यह बात जरूर जान लें

पति और पत्नी द्वारा मिलकर संपत्ति खरीदने पर पत्नी को यह नियम जानना जरूरी है. पत्नी के अपने पति से अलग होने पर वह अपने पति के हिस्से वाले भाग पर भी अपना क्लेम कर सकती है. वहीं तलाक के फाइनल होने तक प्रॉपर्टी में रहने का अधिकार भी रहेगा.

पति के नाम संपत्ति होने और उसके द्वारा खरीदे जाने पर

पति के नाम संपत्ति होने और उसके द्वारा खरीदे जाने पर भी पत्नी उस पर दावेदारी कर सकती है. इसका कारण यह है कि वह क्लास 1 कानूनी उत्तराधिकारी है. तलाक की सुनवाई के दौरान वह अपना हिस्से की मेंटेनेंस के तौर पर भी मांग कर सकती है.

नाम पति का दाम पत्नी का

अगर पति के नाम कोई संपत्ति है और उसमें पत्नी ने अपनी पूंजी लगाई है तो पत्नी इस बात का दावा करते हुए प्रॉपर्टी खरीदने में अपने हिस्से पर दावा कर सकती है.

जब नाम हो पत्नी का और पूंजी लगी हो पति की

अगर पत्नी के नाम कोई प्रापर्टी हो और उसमें पति ने अपनी पूंजी लगाई हो तो भी उसे अपना योगदान साबित करना होगा. जब तक यह सिद्ध नहीं होता तब तक पत्नी पूरी तरह से संपत्ति की मालिक रहेगी. वहीं पति द्वारा यह साबित करने पर पत्नी तलाक में उस संपत्ति में से केवल मेनटेनेंस के तहत ही अपना दावा कर सकती है.

इसे भी पढ़ें: iPhone 14 Series: इस वेरिएंट पर मिल रही 15,000 रुपये तक की छूट, खरीदने का सबसे शानदार मौका

नाम पत्नी का और दाम भी उसी का

अगर किसी प्रॉपर्टी को महिला ने अपने खुद के पैसे से खरीदा है तो उस पर किसी तरह का फैसला लेने का हक उसी का है.

Rohit Rai

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

2 hours ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

8 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago