देश

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू की बड़ी रणनीति, यूपी में सपा से गठबंधन के दिए संकेत

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने यूपी को लेकर बड़ी रणनीति बना ली है. लखनऊ पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने “यूपी में सपा ही विकल्प है” कहकर गठबंधन की ओर संकेत दिया है. साथ ही केंद्र के लिए कांग्रेस का भी हाथ थामने का इशारा कर दिया है. तो वहीं जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने इस्तीफा दे दिया है और अब सतेंद्र पटेल क़ो संयोजक नियुक्त किया गया है, जो कि सदस्यता अभियान तक संयोजक बने रहेंगे. जेडीयू ने तीन महीने के अंदर पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है.

प्रेस वार्ता करते हुए यूपी में चुनाव की तैयारियों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि जेडीयू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने व्यक्तिगत कार्यों को लेकर अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है और सतेंद्र पटेल को संयोजक का प्रस्तावक बनाया है. जेडीयू क़ो तीन महीने के अंदर पार्टी के 5 लाख सदस्य को बनाने का टारगेट दिया गया है. इसके बाद पार्टी चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष बनाएंगे. उन्होंने कहा कि हम यूपी में पार्टी को मजबूत करेंगे और सदस्यता अभियान चलाएंगे. उन्होने कहा कि ये स्वाभाविक है की यूपी में गठबंधन होगा लेकिन उससे पहले संगठन को मजबूत करेंगे.

पढ़ें इसे भी- UP Politics: योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश ने साधा निशाना, कहा- पहले अपनों के अवैध निर्माण पर चलाएं बुलडोजर

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि बिहार में आरक्षण व्यवस्था पहले से लागू है. निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत का आरक्षण महिलाओं के लिए किया गया है. हमने जाति गणना करने की मांग की थी, लेकिन केंद्र की सरकार ने नहीं स्वीकार किया. जबकि बिहार सरकार ने जातीय गणना शुरू कर दिया है. जो कि मई तक खत्म हो जायेगी.

उन्होंने ये भी कहा कि बिहार में पीएम मोदी ने 43 रैलियां की थी लेकिन इसके बावजूद भी बीजेपी को मात्र 53 सीट मिली, लेकिन महागठबंधन में जब हम शामिल होना शुरू किए उसके बाद कार्रवाई शुरू की गई. स्वाभाविक तौर पर हमें अगर गठबंधन करना होगा तो निश्चित तौर पर हम अखिलेश यादव से करेंगे और कांग्रेस पार्टी से जब ऑफर आएगा तब हम उसे स्वीकार करेंगे. समाजवादी पार्टी से हमारा नेचुरल एलाइंस होगा. तमिलनाडु में बिहार के रहने वाले लोगों पर कथित हमले की रिपोर्ट्स पर उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार और तमिलनाडु की सरकार ने इसकी जांच कराई तो पता चला की ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago