खेल

IND vs BAN: शाकिब का दूसरी बार डबल धमाल, 3 गेंदों में रोहित और कोहली का कर दिया ‘गेम ओवर’

IND vs BAN: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में वो हुआ जिसके बारे में भारतीय क्रिकेट फैंस ने कभी सोचा ही नहीं होगा. रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया बांग्लादेशी अटैक के सामने बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. आलम ये था कि भारत ने महज 11 ओवर में ही अपने 3 बड़े बल्लेबाजों को गंवा दिया. पहले शिखर धवन, फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. भारत ने सिर्फ 49 रन के स्कोर पर अपने 3 मुख्य विकेट खो दिए.

3 गेंदों में रोहित और कोहली का कर दिया खेल खत्म

शाकिब अल हसन ने दूसरी बार वनडे मैच में एक ही ओवर में कोहली और रोहित को आउट किया. इससे पहले 2010 में एशिया कप में उन्होंने ऐसा किया था. वो वनडे क्रिकेट में 2 बार एक ही ओवर में रोहित और कोहली को आउट करने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए हैं.

ये मैच का 11वा ओवर था. रोहित 27 रन बना पाए और कोहली 9 रन पर ही पवेलियन लौट गए. 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारतीय कप्तान शाकिब की गेंद पर बोल्ड हो गए. इस ओवर की चौथी गेंद पर शाकिब ने कोहली को एक्स्ट्रा कवर पर लिटन दास के हाथों कैच आउट करवा दिया. ये हाल तब है जब कोहली और रोहित शर्मा दोनों का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है.  इस टीम के खिलाफ कोहली का रन हमेशा रन उगलता हैं. वहीं रोहित शर्मा ने भी कई बार इस टीम को धुल चटाई है.

ये भी पढ़ें: Urvashi Rautela: ‘हर RP ऋषभ पंत नहीं होता’, क्रिकेटर संग अफेयर की खबरों पर उर्वशी का जवाब, फैंस बोले- दीदी U-TURN मार गई

शाकिब अल हसन ने झटके 5 विकेट

भारतीय टीम के खिलाफ शाकिब अल हसन ने तबाही मचाई है. उनके आगे भारतीय बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. हालांकि केएल राहुल क्रीज पर टिके हैं और पारी आगे बढ़ा रहे हैं. शाकिब ने अभी तक कुल 5 विकेट झटके हैं.

बांग्लादेशी अटैक के आगे टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है. केवल केएल राहुल क्रीज पर डटे रहे. बाकी सभी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. सबसे बड़ा झटका भारत के लिए टॉप-3 बल्लेबाजों के रूप में लगा क्योंकि बात अगर गेंदबाजी की करे तो टीम इंडियामें काफी कमी है और इस सीरीज में भारत की ताकत बल्लेबाजी है. जिसमें वो फेल होते नजर आ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

28 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

59 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

1 hour ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

1 hour ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

2 hours ago