उम्र के साथ-साथ अपनी जरूरत के हिसाब से बीमा पॉलिसी लेने में फायदा
Changing Insurance Policy Benefits: कहा जाता है कि सही उम्र में सही कदम नहीं उठाने से बाद में पछतावा होता है. जागरूक और समझदार व्यक्ति हमेशा अपना वर्तमान और भविष्य सोच के चलता है. भविष्य में क्या होगा, किसने देखा है? लेकिन पहले से सावधानी बरतने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. कुछ ऐसा ही स्वास्थ्य बीमा के साथ भी है. आजकल के इस जमाने में कभी भी और कुछ भी हो सकता है चाहे आपकी उम्र कोई भी हो.
कोविड की महामारी ने हम सबको स्वास्थ्य बीमा का महत्व जरूर समझा दिया है. लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि व्यक्ति एक बीमा पॉलिसी लेकर भूल जाता है और उसी के भरोसे रहता है. लेकिन ये सही नहीं है बल्कि उम्र बढ़ने का साथ-साख अपनी बीमा पॉलिसी में बदलाव करना बेहद जरूरी है. ऐसे में अगर आप Insurance पॉलिसी को लेकर कंफ्यूज हैं तो आज हम आपको बताएंगे की बढ़ती उम्र के साथ कौन सा बीमा आपके लिए बेहतर है और क्यों?
कई बार देखा जाता है कि 20 से 25 साल की उम्र में युवा नौकरी की शुरुआत कर देते हैं. इस उम्र में जॉब की शुरुआत के साथ ही उन्हें बीमा पॉलिसी ले लेनी चाहिए. एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि करियर की शुरुआत के साथ बोझ बहुत कम होते हैं, हालांकि माता-पिता और घर की जिम्मेदारी इनमें से बहुत सारे युवाओं को जरूर हो सकती है. इसलिए सबसे पहले स्वास्थ्य बीमा लेना सबसे जरूरी है. साथ ही नौकरी शुरू करते समय डिसेबिलिटी से जुड़ा या फिर पर्सनल एक्सीडेंट बीमा भी लेना चाहिए.
युवा वर्ग की बात करें तो 25 से 40 उम्र के लिए जरूरी बीमा पॉलिसी के बारे में तो इस उम्र में व्यक्ति के जीवन में बहुत बदलाव आते हैं. शादी और बच्चे होने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस उम्र में बीमा लेते समय बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि इसी दौरान बीमा की जरूरत भी सबसे ज्यादा पड़ती है.
इस उम्र के व्यक्ति को हेल्थ इंश्योरेंस में अपनी फैमिली को तो शामिल करना ही चाहिए साथ ही टर्म प्लान भी लेना चाहिए. वहीं अगर आपने घर लिया है और उस पर Home Loan चल रहा है, तो फिर इस होम लोन को कवर करने के लिए भी कोई इंश्योरेंस प्लान लेना फायदेमंद होगा.
ये भी पढ़ें: बजट से पहले 7 करोड़ EPFO मेंबर्स को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, जानिए अब PF पर कितना मिलेगा ब्याज
हालांकि, 45 से 55 वर्ष का पड़ाव ऐसा होता है, जो आमतौर पर होम लोन खत्म होने की कगार पर होता है, लेकिन दूसरे बड़े खर्च सामने होते हैं, जिनमें सबसे बड़ा बोझ बच्चों की शिक्षा का होता है. इसलिए बीमा की जरूरत अब भी रहती है क्योंकि आय की सुरक्षा, बड़े लोन को कवर करने, भविष्य के लक्ष्यों के लिए जरूरी है. ऐसे में टर्म इंश्योरेंस को जारी रखना फायदेमंद होगा. साथ ही इस उम्र में अच्छा मेडिकल इंश्योरेंस होना बेहद जरूरी है.
-भारत एक्सप्रेस
Anant Singh Bail: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत…
Sugarcane Price: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगले…
West Bengal Textbook Updates: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की…
Imaan Mazari Jail Sentenced: पाकिस्तान की चर्चित वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान मजारी और उनके…
Bhutan Flash Flood: भूटान के पुनाखा में मो छू नदी में आए फ्लैश फ्लड से…
ISRO Satellite Launch: ISRO आज रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट…