यूटिलिटी

Indian Railways: रेलवे से जुड़े ये पांच नियम जान लीजिए, सफर होगा और भी आसान

Indian Railway:  भारत में अधिकतर लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) से सफर करना ही पसंद करते हैं. यह सुरक्षित होने के साथ ही साथ काफ़ी आरामदायक भी होता है. हालांकि ट्रेन से सफर करने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता  है. यदि आप इन नियमों के बारे में नही जानते तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में पूरी डिटेल…

ट्रेन में सोने को लेकर नियम

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कोई भी या​त्री कम से कम रात में 10 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक आराम से सो सकता है. इसके लिए नीचे की बर्थ वाला यात्री, मिडिल और अपर बर्थ के यात्री को जाने के लिए भी बोल  सकता है. रात में सफर करने के दौरान यात्रियों के तेज आवाज में संगीत सुनने और जोर-जोर से बात करने पर भी रोक लगायी गयी है.

​टीटीई इस समय टिकट नहीं चेक कर सकता

रात में 10 से लेकर सुबह 6 बजे के बीच TTE भी आपका टिकट चेक नहीं कर सकता हैं, क्योंकि यह यात्रियों के सोने का वक़्त  होता है. ऐसे में यात्रियों  के  सफर को आरामदायक बनाने के लिए टीटीई टिकट चेक (TTE Ticket Check) नहीं करता है. हालांकि अगर आपकी यात्रा रात 10 बजे के बाद शुरू हो रही  है, तो यह नियम लागू नहीं है और आपका टिकट चेक किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Maharaja Express: देश की सबसे महंगी ट्रेन, 7 दिन का सफर, 20 लाख का टिकट, राजा-महाराजा वाले ठाठ

सामान ले जाने का क्या है नियम

रेलवे के नियम के अनुसार पैसेंजर्स ट्रेन में सफर के दौरान 40 से 70 किलोग्राम तक ही सामान लेकर आप यात्रा कर सकते हैं. अगर कोई इससे अधिक सामान लेकर यात्रा करता है, तो उसे अधिक किराया देना होगा . साथ ही आप पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. रेलवे आपके अधिक समान पर चार्ज कर सकती है ये नियम कोच के वजन के हिसाब से तय करेगा.

ट्रेन में नहीं ले जा सकते यह सामान

गैस सिलेंडर, किसी तरह का ज्वलनशील कैमिकल, पटाखे, तेजाब, बदबुदार वस्तुएं, चमड़ा या गीली खाल, पैकेजों में लाए जाने तेल, ग्रीस, घी और ऐसी चीज जिससे नुकसान होता हो यात्रा के दौरान इन सामानों को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है. यदि यह सामान ले जाया जाता है तो पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत आप पर कार्रवाई हो सकती है.

प्लेटफॉर्म टिकट से किया जा सकता है सफर

यदि आपके पास रिजर्वेशन टिकट नहीं है तो भी आप प्लेटफॉर्म टिकट से भी यात्रा कर सकते हैं, लेकिन आपको ​इसके लिए टीटीई से संपर्क करना पड़ेगा  और ट्रेन चलने से पहले ही जुर्माने के साथ टिकट बनवाना पड़ेगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago