Vande Bharat Express: दिवाली और छठ पूजा को लेकर दिल्ली से घर जाने वालों के निकलता है. इसके चलते रेलवे जितनी भी ट्रेनें चलाता सारी फुल ही हो जाती है. ट्रेन की टिकट बुकिंग को लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह मारामारी रहती है. इस बीच दिल्ली से पटना जाने वाले इन्हीं लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे ने भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन इस रूट पर दौड़ा दी है. जी हां, हम बात कर रहे हैं, वंदे भारत एक्सप्रेस (Delhi-Patna Vande Bharat Express) की, जिसका संचालन रेलवे ने दिल्ली से पटना के रूट पर शुरू कर दिया है.
बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस सेट का यह सबसे लंबा रूट है. दिल्ली से पटना के बीच यह ट्रेन 900 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलेगी. नई दिल्ली से यह ट्रेन 11 नवंबर, 14 नवंबर और 16 नवंबर को चल रही है. वहीं पटना से दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन का संचालन 12, 15 और 17 नवंबर के बीच किया जा रहा है.
बता दें कि नई-दिल्ली पटना वंदे भारत ट्रेन (Delhi-Patna Vande Bharat Express) का अप और डाउन नंबर 02252 और 02251 है. इसमें टोटल 16 कोच हैं. इसमें दो क्लास एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार में बांटा गया है. ये ट्रेन दिल्ली के पटना के बीच कानपुर सेंट्रल होते हुए प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा जैसे स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन के अप और डाउन दोनों का रूट भी एक ही होगा.
क्या है वंदे भारत की टाइमिंग
टाइमिंग के बात करें तो नई दिल्ली से स्पेशल वंदे भारत सुबह 7.35 मिनट पर चलकर 19 बजे शाम में पटना पहुंच जाएगी. वहीं पटना से सुबह 7.30 मिनट पर सुबह चलकर उसी शाम दिल्ली 19 बजे पहुंचेगी. ऐसे में अगर आप दिल्ली से घर जाना चाहते हैं तो आप इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट बुकिंग करा सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…
Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…
Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…
SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…