Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Diwali-2023: बिना सीएम योगी के यह गांव नहीं मनाता है दीवाली, हर हाल में पहुंचते हैं मुख्यमंत्री, जानें क्या है वजह?

UP News: हर बार की तरह इस बार भी दिवाली मनाने के लिए सीएम योगी वनटांगिया गांव पहुंचेंगे और इसको लेकर प्रशासन मुस्तैद हो गया है. वह 15 वर्षों से इस गांव के दीपोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं.

UP News: पूरे प्रदेश में दीवाली का उत्सव जोर-शोर से मनाने की तैयारी की जा रही है. जहां एक ओर अयोध्या में दीपोत्सव का रिकॉर्ड बनाने के लिए घाटों पर जोर-शोर से तैयारी चल रही है, जहां दोपहर तक सीएम योगी पहुंचेंगे तो वहीं प्रदेश का एक ऐसा गांव भी है, जहां सीएम योगी के बिना दीवाली नहीं मनाई जाती है और यही वजह है कि वह यहां जरूर पहुंचते हैं. यह गांव गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में पड़ता है, जिसका नाम वनटांगिया है. सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए यहां पर भी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.

बता दें वनटांगिया के ग्रामीणों को हर साल दीवाली पर मुख्यमंत्री योगी का इतंजार रहता है. बताया जाता है कि गांव में जब दीप जलाने के लिए सीएम पहुंचते हैं तो लोग खुशी से झूम उठते हैं तो वहीं सीएम को भी यहां पहुंचकर बड़ी खुशी होती है. 15 वर्षों से मुख्यमंत्री योगी वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में आयोजित दीपोत्सव समारोह का हिस्सा बनते चले आ रहे हैं. यही वजह है कि हर बार की तरह इस बार भी दीवाली मनाने के लिए सीएम योगी वनटांगिया गांव पहुंचेंगे और इसको लेकर प्रशासन मुस्तैद हो गया है. बता दें कि सीएम इस मौके पर यहां के बच्चों और बड़ों से मुलाकात करते हैं और उपहार स्वरूप मिठाइयां वितरित करते हैं.

ये भी पढ़ें- अयोध्या मंदिर में ‘इमाम ए हिंद राम’ के विराजमान होने पर धूमधाम से मनाएं 22 जनवरी 2024 का त्योहार: इंद्रेश कुमार

रविवार को पहुंचेंगे योगी

बता दें कि दीपावली रविवार को है. इस मौके पर दीप पर्व मनाने के लिए सीएम वनटांगिया पहुंच रहे हैं और जिले को करीब 153 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देने वाले हैं. दीपोत्सव समारोह में कई गांवों से संबंधित 91 करोड़ रुपये के 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी सीएम करेंगे और उनके हाथों से 62 करोड़ रुपये की लागत वाली 20 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास होगा. मालूम हो कि पिछले साल वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में भी सीएम दीवाली मनाने के लिए पहुंचे थे और इस मौके पर तब उन्होंने जिले को 80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी थी. इस बार इस मौके पर लोगों की आशाभरी निगाहें सीएम पर टिकी हुई हैं.

शासन की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

बता दें कि दीवाली के मौके पर इस गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह रहता है. तो वहीं कई विभागों की ओर से इस दिन स्टाल लगाकर शासन की जनहित वाली योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, लोकार्पित की जाने वाली सभी विकास परियोजनाएं ग्राम पंचायतों में परफॉर्मेंस ग्रांट से संबंधित हैं. बता दें कि गांव में कुल 32 ग्राम पंचायतों में परफॉर्मेंस ग्रांट से कराए गए कार्यों की लागत सवा करोड़ रुपये से लेकर सात करोड़ रुपये तक है. तो दूसरी ओर शिलान्यास के कार्य 20 विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital