यूटिलिटी

Apple Event: पहली बार 48 MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ iPhone 15, इस दिन से शुरू होगी बुकिंग, जानिए भारत में कितनी होगी कीमत

एप्पल ने अपने कैलिफोर्निया स्थित हेडक्वॉर्टर के स्टीव जॉब्स थिएटर से iPhone 15 और 15 प्लस को लॉन्च कर दिया है. एप्पल ने दोनों मोबाइल फोन में एप्पल के इतिहास में पहली बार 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है. iPhone 15 की सेल 22 सितंबर से भारत में शुरू होगी. वहीं प्री बुकिंग 15 सितंबर से शुरू होगी. जिसे एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अमेजन पर भी जाकर बुक कर सकेंगे. फोन की सेल 22 सितंबर से शुरू होगी.

iPhone 15 प्लस में 6.7 इंच की डिस्पले

मोबाइल फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन iPhone 15 में 6.1 इंच की डिस्पले और iPhone 15 प्लस में 6.7 इंच की डिस्पले दी गई है. फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. इसके साथ ही बड़ी बैटरी दी गई है. बैटरी को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी अपडेट नहीं दिया है.

48 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा

दोनों स्मार्टफोन में कंपनी ने A16 बायोनिक चिपसेट का सपोर्ट दिया है. जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किए गए iPhone 14 Pro में भी दिया था. फोन का कैमरा काफी दमदार है. दोनों स्मार्टफोन में ड्यूअल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें मेन कैमरा 48 MP और दूसरा 24 MP का पोर्टेट कैमरा है. जो लाइट में बेहतर तरीके से काम करेगा. इसके अलावा सेल्फी कैमरा 12 मेगापिक्सल का दिया गया है. दोनों मॉडल में सेकेंड जेनरेशन अल्ट्रावाइड बैंड चिप मिलेगी, जिससे आप आसानी से एप्पल डिवाइसेस को सर्च कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- Jio और Nvidia मिलकर बनाएंगे भारत में AI आधारित सुपर कंप्यूटर, मुकेश अंबानी ने निभाया अपना वादा

बैटरी को लेकर नहीं हुआ खुलासा

वहीं कंपनी ने अपने लॉनचिंग इवेंट में आईफोन-15 की बैटरी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. लॉन्चिंग में सिर्फ ऑल लॉन्ग डे चलने वाली बैटरी की बात कही गई है. वहीं इससे पहले कहा जा रहा था कि iPhone 15 और 15 प्लस में 3877 और 4912 एमएएस की बैटरी दी जा सकती है.

भारत में इतनी हो सकती है कीमत

दोनों फोन की कीमत की बात करें तो iPhone 15 के 128 जीबी वेरिएंट को 799 डॉलर और 15 प्लस के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 899 डॉलर रखी गई है. भारत में इन दोनों मोबाइल फोन की कितनी कीमत होगी, इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि iPhone 15 की कीमत भारत में 79900 रुपये और 15 Plus की कीमत 89900 रुपये होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

33 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago