यूटिलिटी

अब बोलकर मिनटों में बुक कर पाएंगे ट्रेन की टिकट, आया IRCTC का नया धमाकेदार AI Tool, जानें किस तरह से कर पाएंगे इस्तेमाल

हर रोज ट्रेन में करोड़ों लोग सफर करते हैं. ऐसे में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने रेल यात्रियों को सहूलियत देने के लिए कमाई की सर्विस शुरू की है. इसकी मदद से आपके लिए ट्रेन टिकट बुकिंग करना आसान हो जाएगा. भारतीय रेलवे की तरफ से नया AI Chatbot लाया गया है. इसे AskDisha 2.0 का नाम दिया गया है. इतना ही नहीं, इसकी मदद से आप बहुत सारे काम आसानी से कर पाएंगे और ये आपकी काफी मदद भी कर सकता है.

क्या है AskDisha 2.0

ये एक प्रकार का AI Chatbot है जो हर यूजर की काफी मदद करता है. इसे डिजिटल इंटरेक्शन के नाम से भी जाना जाता है जिससे कोई भी आसानी से मदद मांग सकता है और इसके पास हर किसी के लिए जवाब होते हैं. AI और मशीन लर्निंग बेस्ड Chatbot को काफी सोच समझकर तैयार किया गया है. हिंदी, इंग्लिश और हिंग्लिश भाषाओं में भी आप इससे मदद मांग सकते हो. यानी आपके लिए ये काफी अच्छा ऑप्शन साबित होने वाला है.

यह ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म द्वारा दी जाने वाली कई सेवाओं की सुविधा प्रदान करता है जैसे कि टिकट बुक करना, पीएनआर स्थिति की जांच करना, टिकट कैंसल करना. आस्कदिशा 2.0 आसान कमांड का उपयोग करता. इसके अलावा, आस्कदिशा 2.0 वॉयस कमांड को भी सपोर्ट करता है, यूजर्स वॉयस कमांड का उपयोग करके किसी भी सर्विस का उपयोग कर सकते हैं.

AskDISHA से क्या-क्या कर सकते हैं?

  • ट्रेन टिकट बुक करें
  • पीएनआर स्थिति जांचें
  • टिकट कैंसिल करें
  • रिफंड प्राप्त करें
  • बोर्डिंग स्टेशन बदलें
  • बुकिंग हिस्ट्री चेक करें
  • ई-टिकट देखें
  • ईआरएस डाउनलोड करें
  • ई-टिकट प्रिंट करें और शेयर करें

कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल

आप IRCTC की ऐप और वेबसाइट पर AskDISHA का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह दोनों जगह उपलब्ध है. जब आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट खोलेंगे तो आपको राइट साइड में एक आइकन दिखाई देगा. आपको उसपर क्लिक करना है. इसके बाद आसानी से टिकट बुक कर पाएंगे.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

21 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

37 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

46 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

54 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago