Jio और Nvidia मिलकर बनाएंगे भारत में AI आधारित सुपर कंप्यूटर, मुकेश अंबानी ने निभाया अपना वादा

Jio India: देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी जियो ने तेजी से बढ़ती अधुनिक तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक नई घोषणा की है. जियो ने ऐलान किया है कि घोषणा की है कि वह Nvidia के साथ क्लाउड बेस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का स्ट्रक्चर बनाने की दिशा में मिलकर काम करेगा. बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व को समझते हुए इस क्षेत्र में भारत पहले से ही काम कर रहा है. वहीं अब जियो और Nvidia के एक साथ आने से भारत इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा.

मुकेश अंबानी ने किया इसे लेकर बड़ा वादा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने हर भारतीय तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को पहुंचाने का वादा किया था. वहीं मुकेश अंबानी ने Nvidia के साथ हुए इस साझेदारी को लेकर कहा है कि इस पार्टनरशिप से भारत का विकास और तेज रफ्तार पकड़ेगा. उन्होंने कहा कि बहुत सारा डेटा का इस्तेमाल भारत कर रहा है. लेकिन अब हम इससे और आगे बढ़ रहे हैं. हम अब तकनीक का ढांचा बना रहे हैं, जिससे देश क तेजी से विकास करने में मदद मिलेगी.

कंप्यूटिंग और टेक्नोलॉजी सुपर सेंटर

मुकेश अंबानी ने कहा कि Nvidia के साथ मिलकर हम कंप्यूटिंग और टेक्नोलॉजी सुपर सेंटर बना रहे हैं. इससे देश को वैसी ही मदद मिलेगी, जैसे जियो के आनेके बाद डिजिटल क्षेत्र में मिली थी. मुझे खुशी है कि Jio और एनविडिया एक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक नयी यात्रा साथ शुरू कर रहे हैं.

तकनीकी क्रांति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध

वहीं रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा- जियो में, हम अत्याधुनिक तकनीक की उपलब्धता और उपयोग को लोकतांत्रिक बनाकर भारत की तकनीकी क्रांति को प्रोत्साहित करनेके लिए प्रतिबद्ध हैं. Nvidia के साथ हमारा सहयोग इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इसे भी पढ़ें: G20 Summit 2023: भारत की जी20 अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ समावेशी विकास का वैश्विक खाका, बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

वहीं इस मौके पर एनवीडिया के संस्थापक और सीईओ, जेन्सेन हुआंग, ने कहा- भारत में अत्याधुनिक AI सुपर कंप्यूटर बनाने के लिए रिलायंस के साथ साझेदारी करके हमेंखुशी हो रही है. भारत के पास लार्जस्केल, डेटा और प्रतिभा है. सबसे एडवांस्ड AI कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ, रिलायंस इसका निर्माण कर सकता है. उनके पास बड़े भाषा मॉडल है जो भारत के लोगों के लिए भारत मेंनिर्मित जेनरेटर एआई एप्लीकेशंस को पावर प्रदान करते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

5 minutes ago

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

34 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

1 hour ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

1 hour ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

2 hours ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

2 hours ago