यूटिलिटी

Valentine Day Offer: जियो का वैलेंटाइन ऑफर है खास, जानिए इन प्लांस पर क्या-क्या मिल रहा

Valentine Day Offer: छोटी या बड़ी कंपनियां किसी भी अवसर को भुनाने से पीछे नहीं रहती हैं. इस बार भी वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलायंस जियो कुछ खास ऑफर लेकर अपने ग्राहकों के बीच आया है. डेटा के साथ फ्री कॉलिंग जैसी सुविधाएं देने वाली जियो कंपनी अब कूपन के रूप में कई अन्य खास ऑफर भी दे रहा है. जियो का वैलेंटाइन ऑफर कुछ चुनिंदा प्लांस के लिए ही उपलब्ध है.

इन प्लांस पर मिल रहा है वैलेंटाइन डे ऑफर

रिलायंस जियो द्वारा जिन प्लांस पर वैलेंटाइन डे ऑफर लागू हो रहा है वे हैं 249, 899 और 2,999 रुपये वाले प्लांस. वैलेंटाइन डे पर पर जियो यूजर्स को इन प्लांस पर 12 GB तक का एक्सट्रा डेटा मिलेगा. इसके अलावा ixigo से 4,500 रुपये या उससे ज्यादा कीमत की फ्लाइट बुक करने पर जियो के ग्राहकों को 750 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा.

अपने खास को जियो के इन प्लांस से करें खुश

वैलेंटाइन डे पर जियो ग्राहकों को अब उपहार के तौर पर Ferns & Petals से बुके ऑर्डर करने पर 150 रुपये की छूट मिलेगी. वही अपने लाजवाब स्वाद के लिए प्रसिद्ध Mc Donald से जियो के ग्राहकों को 199 रुपये या उससे अधिक का कुछ ऑर्डर करने पर 105 रुपये की कीमत में आने वाला आलू टिक्की बर्गर जैसे लजीज व्यंजन फ्री में मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: Tips for Buying Insurance: गाड़ी के इंश्योरेंस में ना हो नुकसान, लेते समय इन जरुरी बातों का रखें ध्यान

इन प्लांस पर खास ऑफर

जियो के 249 रुपये वाले प्लान पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. वहीं प्रति दिन इस पर 2 GB मोबाइल डेटा मिलता है. इसके अलावा प्रति दिन 100 SMS के साथ ही जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो क्लॉड और जियो सेक्युर्टी की सुविधाएं भी फ्री मिलती है.

899 रुपये वाले प्लान में भी 90 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रति दिन 2.5 GB मोबाइल डेटा यूजर को मिलता है.

2,999 रुपये वाले प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 2.5 GB डेटा प्रति दिन मिलता है. इस पैक की वैलिडिटी में 388 दिनों की होती है. इसमें भी अन्य प्लांस की तरह ही जियो की कुछ खास सुविधाएं मिलती हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

4 hours ago