देश

“गाय सींग मार दे तो क्या होगा? BJP को पहले 10 लाख का बीमा देना चाहिए”, काउ हग डे को लेकर CM ममता बनर्जी ने कसा तंज

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने ‘काउ हग डे’ (Cow Hug Day) को लेकर हुए विवाद पर बीजेपी को जमकर घेरा है. उन्होंने सोमवार को बजट सत्र (VidhanSabha Budget Session) के दौरान विधानसभा में कहा कि वे वैलेंटाइन डे (Valentine Day) पर काउ हग डे मनाने के लिए कह रह हैं गायों को गले लगाने के लिए कह रहे हैं. मुझे ऐसा करने में कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन क्या होगा जब गाय (Cow) हमें अपने सींग मार दे तो? बीजेपी (BJP) को हमें ये साहसिक कार्य करने से पहले 10 लाख रुपये का बीमा देना चाहिए. साथ ही भैंस को गले लगाने के लिए 20 लाख रुपये का बीमा देना चाहिए..

जेपी नड्डा की टिप्पणी पर किया पलटवार

ममता बनर्जी ने विधानसभा में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार पर हालिया टिप्पणी को लेकर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उनके राज्य में देश के दूसरों हिस्सों की तुलना में बेहतर कानून व्यवस्था है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) इतना नीचे गिर गई है कि उसने अमर्त्य सेन (नोबेल पुरस्कार विजेता) का अपमान किया है.

यह भी पढ़ें-   अब्दुल नजीर की नियुक्ति पर अरुण जेटली के किस बयान का हवाला देकर कांग्रेस साध रही सरकार पर निशाना, जानें क्या है संविधान में प्रावधान

‘BSF ने सीमावर्ती इलाकों में ‘आतंक फैलाया’ है’

प्रदेश की मुख्यमंत्री ने करते हुए कहा कि बीएसएफ(BSF) ने पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में ‘आतंक फैला’ रखा है. सीमावर्ती इलाकों में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं. केंद्र इन हत्याओं की जांच के लिए जांच दलों को भेजने की जहमत नहीं उठाता है.

“लोगों की सरकार’ लाने का प्रयास करना चाहिए”

वहीं ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कहा कि देश में बीजेपी को हराना बेहद जरुरी है. उन्होंने बीजेपी को हारने के अपने आह्वान को भी दोहराते हुए कहा कि देश के लोगों को अराजकता को समाप्त करने के लिए ‘लोगों की सरकार’ लाने का प्रयास करना चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

3 hours ago